मानव रचना यूथ कप फुटबाल टूर्नामेंट में ज़ावी सिटी व डीपीएस भी विजयी

एमआरआईएस गुड़गांव और एनआईएफसी अकादमी की धमाकेदार जीत
मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-46 के लिए कबीर सिंह मान ने दागे 8 गोल
-एनआईएफसी के लिए ऊपासित तनेजा ने किए 5 गोल
फरीदाबाद : मानव रचना यूथ कप फुटबाल टूर्नामेंट में मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-46 गुड़गांव, एनआईएफसी अकादमी ने प्रतिद्वंद्वी टीमों पर बड़ी जीत दर्ज की। इसके साथ ही ज़ावी सिटी क्लब और डीपीएस-100 ने भी अपने अपने मैच जीते।
मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी सेक्टर-14 में खेले जा रहे टूर्नामेंट में अंडर12 आयु वर्ग में मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-46 ने डक स्पोर्ट्स को 18-0 से रौंदा। मानव रचना स्कूल टीम के लिए कबीर सिंह मान ने 8 गोल दागे। इसके अलावा कवीश अग्रवाल व रेयांश सचदेवा ने 2-2, मिवान शर्मा व पृथ्वी चौहान ने 3-3 गोल किए। अंडर-14 के एक मुकाबले में एनआईएफसी ने डायनमिक फुटबाल अकादमी को 15-0 से हराया। उपासित तनेजा ने 5, मोक्ष, सहर्ष गुप्ता, विराट सोलंकी ने 2-2 गोल किए। नित्य, ओम व तनिश ने 1-1 गोल किया।
अंडर-14 के अन्य मैच में ज़ावी सिटी क्लब ने एमआरएसए को 8-0 से हराया। अयान भाटिया ने 4 गोल, कृयांश अरोड़ा ने 2, अक्षत चांद, दीपांश ने 1-1 गोल किया। अंडर-16 के एक मैच में डीपीएस-100 क्लब ने जावी क्लब पर 1-0 से जीत दर्ज की। विजयी गोल अंकित राज ने किया।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button