वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस जनता के बीच जाकर लोकतंत्र की रक्षा की आवाज बुलंद कर रही है- संजय दत्त

चौपाल में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि जनता लोकतंत्र और अपने मताधिकार को लेकर जागरूक है : विजय प्रताप बचाओ, देश बचाओ’ अभियान गांव अनंगपुर की चौपाल उपस्थित अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी हरियाणा के प्रभारी संजय दत्त, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ , प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप ।
फरीदाबाद, । अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी हरियाणा के प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा केवल किसी एक राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और आम नागरिक के अधिकारों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जब जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करती है, तो उसके वोट का सम्मान होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी इस अभियान के माध्यम से जनता के बीच जाकर लोकतंत्र की रक्षा की आवाज बुलंद कर रही है। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत वीरवार को गांव अनंगपुर में एक विशाल चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने की । विशेष अतिथि के तौर कांग्रेस की ऑब्जर्वर पूर्व केन्द्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ उपस्थित थी । चौपाल का
आयोजन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे विजय प्रताप सिंह ने की।चौपाल में गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय दत्त , प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र ङ्क्षसह ,पूर्व केन्द्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ ने सर्वप्रथम सम्राट मिहिरभोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का वोट है। यदि वोट की प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी होती है, तो यह सीधे तौर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि लोकतंत्र की नींव मजबूत बनी रहे। अभियान के संयोजक कृष्णा तीर्थ ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान का मुख्य
उद्देश्य मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता का वोट महत्वपूर्ण है और चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। चौपाल की अध्यक्षता कर रहे विजय प्रताप सिंह ने कहा कि गांव अनंगपुर की चौपाल में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि जनता लोकतंत्र और अपने मताधिकार को लेकर जागरूक है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दे पर जनता को जागरूक करना समय की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए लोकतंत्र की रक्षा, मतदाता जागरूकता एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के महत्व पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर अत्तर ङ्क्षसह नेता जी, जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चपराना, नितिन ङ्क्षसगला, तिगांव विधान सभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रोहित नागर , गिरीश भारद्वाज, सुमित गौड़, अशोक रावल, जगन डागर, ठाकुर राजाराम, गिर्राज तंवर, सुन्दर नेता , अनिल नेता जी , दिनेश शर्मा , जवाहर ठाकुर , इशांत कथूरिया, अनिल अरोड़ा , विनोद कौशिक, भारत भूषण आर्य, मुकेश शर्मा, विजय पाल सरपंच, प्रेमकृष्ण आर्य, शील रिंकू चंदीला, सुहैल सैफी,योगेश ढींगड़ा, अनिल शर्मा, मेहर चंद मुस्ताक खान , वीरेन्द्र मास्टर, मोहसीन खान, उमेश कौशिक, राजेश बैंसला, अख्तर सरपंच, राजकुमार सेहतपुर , दीपक चौधरी , बाबू लाल रवि, सहित दर्जन की तदाद कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ,गांव के गणमान्य व्यक्ति, सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।



