मानवीय विवेक, मूल्यों या सही प्रश्न पूछने के साहस की जगह नहीं ले सकता एआई : डा.प्रशांत भल्ला

-मानव रचना ने 6वें प्रिज्म अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की
-एआई (AI) युग में नेतृत्व पर चर्चा के लिए शिक्षा, उद्योग व कूटनीति क्षेत्र के 800 से अधिक प्रतिनिधि एकत्रित हुए एक मंच पर
​-पद्मश्री स्वर्गीय डॉ.प्रीतम सिंह की 85वीं जयंती पर तीन दिवसीय सम्मेलन का हुआ आयोजन
​फरीदाबाद: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज फरीदाबाद में छठे प्रीतम सिंह मेमोरियल (PRISM) अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन-2026 में देश-विदेश के विभिन्न शहरों से शिक्षा, उद्योग, तकनीक, अनुसंधान, नीति निर्माता व कूटनीतिक क्षेत्र के 800 से अधिक प्रतिनिधि एक मंच पर एकत्रित हुए। इन विशेषज्ञों ने अनुसंधान, तकनीकी और भू-राजनीतिक परिवर्तनों के बीच नेतृत्व के भविष्य पर गहन विचार-विमर्श किया।
​प्रिज्म (PRISM) फाउंडेशन और एमआरआईआईआरएस के स्कूल ऑफ लीडरशिप एंड मैनेजमेंट (SLM) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन का विषय ‘समावेशी नेतृत्व और सतत भविष्य: एआई और भू-राजनीतिक अस्थिरता के युग में’ (Inclusive Leadership and Sustainable Futures: In the Era of AI and Geopolitical Turbulence) था। सम्मेलन का आयोजन प्रख्यात प्रबंधन विचारक और मानव रचना स्ट्रेटेजिक मेंटरिंग बोर्ड के संस्थापक अध्यक्ष पद्मश्री स्वर्गीय डॉ. प्रीतम सिंह की 85वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया।
​इस सम्मेलन में 23 देशों और 64 शहरों के 78 संस्थानों से प्राप्त 619 शोध पत्रों के साथ 20 अनुसंधान ट्रैक पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें जिम्मेदार एआई (AI), नैतिक शासन, भू-राजनीतिक अनिश्चितता और सतत नेतृत्व जैसे विषयों को शामिल किया गया।
​एमआरईआई (MREI) के अध्यक्ष डॉ.प्रशांत भल्ला ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “डॉ. प्रीतम सिंह का मानना था कि संस्थान इमारतों से नहीं, बल्कि लोगों से बनते हैं। उनका दर्शन मानव रचना में हमारी यात्रा को निरंतर दिशा दे रहा है। एआई (AI) सेकेंडों में उत्तर दे सकता है, लेकिन यह मानवीय विवेक, मूल्यों या सही प्रश्न पूछने के साहस की जगह नहीं ले सकता।
​एमआरईआई के प्रबंध निदेशक राजीव कपूर और प्रिज्म फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. हरिवंश चतुर्वेदी ने प्रगति की सच्ची आधारशिला के रूप में नैतिक जवाबदेही और स्थायी संस्थान निर्माण पर जोर दिया। एमआरआईआईआरएस के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय श्रीवास्तव ने नवोन्मेषी और जिम्मेदार नेतृत्व तैयार करने में विश्वविद्यालयों की भूमिका को रेखांकित किया।
एसएलएम, एमआरआईआईआरएस के निदेशक और आयोजन अध्यक्ष डॉ. अर्णब चक्रवर्ती ने सम्मेलन की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके साथ ‘प्रिज्म 2026 बुक ऑफ एब्सट्रैक्ट्स’ का विमोचन भी किया गया। इमर्जिंग लीडर्स कॉम्पिटिशन और प्रस्तुति नेशनल केस स्टडी कॉम्पिटिशन ने उत्कृष्ट नवाचार और उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए एसएलएम की डीन डॉ. दीप्ति डबास हजारिका ने जिम्मेदार नेतृत्व और शैक्षणिक उत्कृष्टता की डॉ. प्रीतम सिंह की विरासत के प्रति प्रिज्म की प्रतिबद्धता दोहराई।
बाक्स-1
विभिन्न देशों के राजदूत हुए शामिल
सम्मेलन के मुख्य आकर्षणों में एक ‘राजदूत पैनल’ (Ambassadors’ Panel) शामिल था, जिसमें सेंटर फार पीस स्टडीज के चेयरमैन व एमपी-आईडीएसए के पूर्व सीनियर फैलो डा.अशोक बेहूरिया, अंगोला में भारत के पूर्व राजदूत सुशील कुमार सिंघल, तुर्कमेनिस्तान में पूर्व राजदूत मधुमिता हजारिका भगत, किर्गिज गणराज्य में पूर्व राजदूत एल. सावित्री, जॉर्डन और लीबिया में पूर्व राजदूत अनिल त्रिगुणायत तथा भारत में दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त प्रो. (डॉ.) अनिल सूकलाल शामिल हुए।
​माइक्रोसॉफ्ट के दीपेश वर्मा द्वारा संचालित इस इंडस्ट्री पैनल में क्रॉक्स (Crocs), पब्लिसिस सेपिएंट (Publicis Sapient), ऑरेंज सर्कल एनर्जी (Orange Circle Energy) और ईवाई इंडिया (EY India) के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
बाक्स-2
इन विशिष्ट वक्ताओं ने भी किया संबोधित
विशिष्ट वक्ताओं में ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी के वाइस चेयरमैन रिचर्ड रेखी, आईआईएम (IIM) नागपुर के निदेशक प्रो. भीमराया मैत्री, शेरिडन बिजनेस स्कूल के डीन डॉ. हेनरी लिम और नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी के डॉ. डेमोला ओबेम्बे व क्रिस कैबेट, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के पूर्व कार्यकारी सलाहकार डा.एस.वाई. सिद्दीकी, इंडिगो के एचआर ग्रुप हेड केएस बख्शी शामिल थे।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button