भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने मंत्री राजेश नागर के निवास पर दीं शुभकामनाएं,प्रदेश अध्यक्ष ने नागर परिवार की खुशियों में शामिल होकर नवदंपति के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश की अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने आज हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर पहुंचकर उनकी बेटी मुस्कान के विवाह की शुभकामनाएं दीं और समस्त नागर परिवार को बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि अर्चना गुप्ता किसी अत्यावश्यक कार्य के चलते चंडीगढ़ में आयोजित विवाह समारोह में शामिल नहीं हो सकी थीं। इसी के चलते उन्होंने आज मंत्री राजेश नागर के निवास पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और नवविवाहित बेटी मुस्कान के सुखद, सफल एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेटी का विवाह प्रत्येक परिवार के जीवन का बेहद भावुक और खुशी का अवसर होता है। ऐसे शुभ अवसर पर परिवार के बीच पहुंचकर खुशियां साझा करना आत्मीयता और पारिवारिक संबंधों को और मजबूत बनाता है। उन्होंने मुस्कान के नए जीवन की शुरुआत पर हार्दिक आशीर्वाद देते हुए उसके लिए सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं मंत्री राजेश नागर ने प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का अपने निवास पर पहुंचने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का इस विशेष अवसर पर उनके परिवार के बीच पहुंचना पूरे नागर परिवार के लिए अत्यंत प्रसन्नता और सम्मान का विषय है। उनका स्नेह, आशीर्वाद और आत्मीय उपस्थिति परिवार के लिए शक्ति का संचार करने वाला अवसर है।
राजेश नागर ने कहा कि व्यस्त राजनीतिक और सामाजिक दायित्वों के बावजूद अर्चना गुप्ता ने समय निकालकर परिवार की खुशियों में सहभागिता की, इसके लिए वह हृदय से उनका धन्यवाद करते हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके आगमन ने इस पारिवारिक खुशी को और भी यादगार बना दिया।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button