डा.नागेश्वर राव व डा.अलका मित्तल डॉ. प्रीतम सिंह मेमोरियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड्स से विभूषित

फरीदाबाद : मानव रचना शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के स्कूल ऑफ लीडरशिप एंड मैनेजमेंट (SLM) और प्रिज्म (PRISM) फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित तीन दिवसीय छठे प्रीतम सिंह
मेमोरियल (PRISM) अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन-2026 के अंतिम दिन विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों को अवार्ड प्रदान किए गए। डॉ.प्रीतम सिंह मेमोरियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड्स नैक (NAAC) की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष डॉ. नागेश्वर राव (शिक्षा जगत) और ओएनजीसी की पूर्व सीएमडी डॉ. अलका मित्तल (कॉर्पोरेट) को प्रदान किए गए। एचपीसीएल (HPCL) के निदेशक (मानव संसाधन) के.एस.
शेट्टी को ‘ट्रांसफॉर्मेशनल लीडर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। ‘बेस्ट पेपर’ और ‘यंग स्कॉलर’ पुरस्कार क्रमशः मानव रचना डेंटल कॉलेज की डॉ. अदीबा सलीम और यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, जयपुर के किरण चव्हाण को मिले। ‘इमर्जिंग लीडर्स कॉम्पिटिशन’ में लार्सन एंड टुब्रो, एलएंडटी डिफेंस और अशोक लेलैंड के नवाचारों को मान्यता दी गई, जबकि यूपीईएस (UPES), देहरादून की ‘टीम स्ट्रैटेज’ प्रस्तुति नेशनल केस स्टडी कॉम्पिटिशन की विजेता रही।
विजेताओं को मानव रचना शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डा.प्रशांत भल्ला व एमआरआईआईआरएस के वाइस चांसलर प्रो.डा.संजय श्रीवास्तव ने सम्मानित करते बधाई दी। अवार्ड से विभूषित प्रतिभागियों ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें शिक्षा, अनुसंधान, तकनीक के क्षेत्र में और बेहतर काम करने की प्रेरणा देंगे।



