तावडू-कामधेनु मंदिर में श्री राम जन्मोत्सव की कथा प्रवचन एवं कन्या पूजन किया

तावडू/फरीदाबाद,28 मार्च। बिस्सर-तावडू-एन सी आर-हरियाणा स्थित कामधेनु आरोग्य संस्थान द्वारा कामधेनु मंदिर में राम नवमी एवं महा नवमी के शुभ अवसर पर कामधेनु मंदिर में हवन,श्री राम जन्मोत्सव की कथा प्रवचन,भजन-कीर्तन,श्री राम जी के बाल स्वरूप का पूजन एवं कन्या पूजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ एवं क्षेत्रीय भक्त उपस्थित रहे।
एवं श्री राम नवमी के अवसर पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष एस.के अग्रवाल जी ने गो सेवा के निमित्त 1000 की धन राशि भी दान दिया एवं संस्थान के प्रति निष्ठा रखने वाले जटा शंकर मिश्र एवं शत्रुध्न मिश्रा एवं श्री मती सीमा मिश्रा ने गो सेवा के लिए समर्पड़ता दिखाया एवं गो सेवा के लिए कामधेनु गोधामम का गोल्लक लिया एवं गो सेवा के लिए आजीवन दान देने के लिए संकल्प लिया।
इस अवसर पर कामधेनु मंदिर के संस्थापक आदरणीय डॉ एस पी गुप्ता पूर्व आई ए एस एवं आदरणीया शशी गुप्ता,मंदिर समिति के अध्यक्ष महेंद्र गोयल,मंदिर समिति के उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल सपरिवार,संरक्षक आदरणीया आशा मिश्रा,सचिव पवन जादव सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।
मैं पंडित सूर्यकांताचार्य आयोजन में उपस्थित सभी श्रेष्ठ जनों के प्रति श्रेष्ठ आभार एवं कृतज्ञता स्थापित करता हूं।
मां आदिशक्ति जगदंबा एवं भगवान श्री राम आप सभी का सर्व विधि कल्याण करें।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button