मानव रचना विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईएमआरबी-2026 का शुभारंभ

फरीदाबाद : मानव रचना विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ साइंसेज के तत्वावधान में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICEMRB-2026 (इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ऊर्जा मैटेरियल्स एंड रिचार्जेबल बैटरीज) तथा साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रगति पर सैटेलाइट संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, उद्योग प्रतिनिधियों और नीति-निर्माताओं ने उन्नत ऊर्जा भंडारण, स्वच्छ ऊर्जा और कार्बन उत्सर्जन में कमी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस.कृष्णन ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने में बैटरी भंडारण की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। साथ ही बैटरी विकास, पुनर्चक्रण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सामग्री अनुसंधान में मंत्रालय की पहलों तथा सीमैट हैदराबाद, आईआईटी हैदराबाद और सी-डैक तिरुवनंतपुरम के सहयोग का उल्लेख किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्लोबकॉम एलएलसी के सीईओ शाश्वत दुबे तथा चुंगबुक नेशनल यूनिवर्सिटी, दक्षिण कोरिया के प्रो.ह्यून-जून शिन ने बैटरी सुरक्षा और उद्योग-अकादमिक सहयोग के महत्व को रेखांकित किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.(डॉ.) दीपेंद्र कुमार झा ने अनुसंधान, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता दोहराई। सम्मेलन का उद्देश्य वैज्ञानिक अनुसंधान और औद्योगिक आवश्यकताओं के बीच समन्वय स्थापित कर सतत ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के विकास को गति देना है।
कैप्शन – मानव रचना यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो.(डॉ.) दीपेंद्र कुमार झा मुख्य अतिथि केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस.कृष्णन को पौधा भेंट कर स्वागत करते हुए, साथ में डीन डा. ज्योत्सना पंडित।
कैप्शन -मानव रचना विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ साइंसेज के तत्वावधान में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICEMRB-2026 के शुभारंभ अवसर पर स्मारिका का विमोचन करते एमआरयू के वाइस चांसलर प्रो.(डॉ.) दीपेंद्र कुमार झा, मुख्य अतिथि केंद्र सरकार में सचिव एस.कृष्णन, मानव रचना शिक्षण संस्थान के महानिदेशक डॉ. एनसी वधवा, चुंगबुक नेशनल यूनिवर्सिटी, दक्षिण कोरिया के प्रो.ह्यून-जून शिन,
विशिष्ट अतिथि शाश्वत दुबे, डीन डॉ. संगीता बांगा व डीन डॉ.ज्योत्सना पंडित।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button