ई 20 पेट्रोल के खिलाफ फरीदाबाद में राज्य स्तरीय टाउन हॉल वाहन मालिकों ने सुनाई परेशानी

फरीदाबाद,09 अगस्त। आम आदमी पार्टी हरियाणा द्वारा रविवार को फरीदाबाद में आयोजित ई 20 पेट्रोल के खिलाफ राज्य स्तरीय टाउन हॉल में प्रदेशभर से पहुंचे वाहन मालिकों, टैक्सी चालकों, ट्रांसपोर्टरों और ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता रहे और मंच संचालन जिला अध्यक्ष रविंद्र फौजदार ने किया।

टाउन हॉल में वक्ताओं ने दावा किया कि ई 20 पेट्रोल के इस्तेमाल के बाद उन्हें गाड़ियों की माइलेज में कमी, पेट्रोल की खपत बढ़ने और सर्विस व मेंटेनेंस खर्च बढ़ने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजदीप सांगवान ने बताया कि उनकी मारुति एक्स एल 6 में फुल टैंक पर पहले के मुकाबले करीब 100 किलोमीटर कम रेंज का अनुभव हो रहा है। टैक्सी चालक महेश, ट्रांसपोर्टर आबिद हुसैन और स्पेयर पार्ट्स व्यवसायी राजेंद्र शर्मा ने भी वाहन संचालन एवं रखरखाव से जुड़ी परेशानियां साझा कीं।
लाडवा से अमरीक सिंह बकाली, अंबाला से आदर्श पाल, पानीपत से सुरेंद्र अहलावत, जींद से डॉ. रजनीश जैन, गुरुग्राम से सतवीर यादव, हिसार से भीम सिंह महेशवाल, सोनीपत से जोगा पहलवान, करनाल से बी.के. कौशिक, रोहतक से जगवीर हुड्डा व भिवानी से पवन हिंदुस्तानी सहित अनेक वक्ताओं ने अपनी बात रखी।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार जनता की गाड़ियों और जेब पर प्रयोग करना बंद करे तथा ई20 से जुड़े सवालों पर स्पष्ट जवाब दे। उन्होंने कहा कि हम किसान या इथेनॉल के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन आम आदमी पर कोई व्यवस्था जबरन थोपना स्वीकार नहीं है। वाहन मालिक माइलेज और बढ़ते खर्च की शिकायत कर रहे हैं तो सरकार को उनकी बात सुननी पड़ेगी और जवाब देना होगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविंद्र फौजदार,नरेश पांचाल,शैलेश चौधरी राम सिंह, पूनिया सुनील, यादव,मुन्ना खान, सत्यदेव चौधरी, रणधीर अत्री, बृजमोहन तंवर,वेद वीर, जैनेंद्र बिजनोरिया, अवकेश, राहुल डागर सहित सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित रहेl

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button