कोहरे में दुर्घटना बचाव के लिए रिफ्लेक्टर टेप बहुत ज़रूरी : देवेंदर सिंह

जिला फरीदाबाद आयुक्त आयुष सिन्हा आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन अधिकरण मुनीश सहगल डीटीओ फरीदाबाद के निर्देशनुसार एवं राज्य सड़क सुरक्षा परिषद् कॉउन्सिल हरियाणा सरकार के सदस्य सरदार देवेंदर सिंह के मार्ग दर्शन में रोड सेफ़्टी ओमनी फ़ाउंडेशन (रजि.) ट्रस्ट की टीम ने आज स्पेशल रिफलेक्टर टेप का अभियान रात को मिल्क प्लांट रोड बल्लबगढ़ में मिलकर रिफ्लेक्टिव टेप लगाई गई आज साइकिल,ऑटो, ई रिक्शा, स्कूटी एवं बाइक हेलमेट के पीछे 350 रिफ्लेक्टिव टेप को रात में लगाया गया
सर्दी के मौसम में सुरक्षित यातयात के प्रति सावधानी बरतनी जरूरी है। सुबह और रात में कोहरे के दौरान वाहन चालकों को अधिक सावधानी के साथ यातायात के नियमो पर पूरी तरह से ध्यान रखकर अपने अपने वाहन चलाने की आवश्यकता है ताकि नागरिक सुरक्षित सड़क पर सफर कर सके और सड़क पर कोई दुर्घटना न हो। नागरिको को धुंध के मौसम में कम दृश्यता के कारण किसी प्रकार का कोई नुक़सान व दुर्घटना ना होने पाए इसके लिए जिला यातायात पुलिस छोटे- बड़े , निजी और कमर्शियल वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का भी लगातार काम कर रही है।
रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन (रजि.) ट्रस्ट के सीनियर वाईस प्रेजिडेंट नरेंदर सैनी ने आम जनता व सभी सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों से भी अपील की है कि ट्रैफिक के नियमों की सभी पालना करे वर्ना आपका चालान CCTV के माध्यम से घर पर आ सकता है
तेज रफ्तार में गति सीमा को न तोड़े प्रेशर होरन बिल्कुल न बजाएं,
धुंध में लो बीम में गाड़ी अबश्य चलाएं ,सभी व्यावसायिक,सरकारी वाहन अपनी अपनी लेन में अबश्य चले
सभी वाहन चालक अपने अपने वाहन में चारों साइड आगे सफेद पटी ,साइड में पीली पटी ,पीछे लाल रिफ्लेक्टर टेप अबश्य लगवा ले ,
निजी ,ऑटो ,बस ,ट्रक और कमर्शियल वाहनों रिफ्लेक्टर टेप अबश्य लगवा ले
अपनी स्पीड को कम रखें ,रोड के बीच में अपने वाहन को कभी भी ना रोके ,
वाहन को मोड़ते समय हमेशा इंडिकेटर का प्रयोग करें ,यातायात जो आप देख ना सके उसकी आवाज को सुनने का प्रयास करें ,
तेज आवाज में गाड़ी के अंदर संगीत बिलकुल ने बजाएं ,
अन्य वाहन की आवाज सुनने के लिए गाड़ी की खिड़की थोड़ी खुली रखें ,
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अबश्य लगवाएं
रात के समय रिफ्लेक्टर टेप अबश्य ही लगाएं सड़क पर अपने अपने वाहन बिल्कुल खड़ा ना करे
सीट बेल्ट और हेलमेट ISI मार्क का प्रयोग करें ,
पार्किंग में गाड़ी खड़ी करते समय हैंडब्रेक का प्रयोग करें
नशा कर वाहन को बिल्कुल न चलाएं । अपने अपने वाहन को चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें
वाहन चलाते समय अगर नींद आए तो वाहन न चलाएं, विश्राम अबश्य कर लें।
पुलिस का सहयोग हमेशा करें हरियाणा पुलिस आप की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
आज इस स्पेशल रात के रिफ्लेक्टर टेप अभियान में सरदार देवेंद्र सिंह, रोड सेफ्टी ओमनी फ़ाउंडेशन (रजि.) की टीम से सतीश कुमार ,नरेंद्र सैनी,जसबीर ,बलजीत सिंह ,रिंकू एवं नरेंदर मोके पर मोजूद रहें



