एमआरएसए, केआर मंगलम, ज़ावी स्पोर्ट्स की शानदार जीत -मानव रचना यूथ कप फुटबॉल टूर्नामेंट में किशोर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

फरीदाबाद : मानव रचना यूथ कप फुटबॉल टूर्नामेंट में एमआरएसए, केआर मंगलम, ज़ावी सिटी ने प्रतिद्वंद्वी टीमों पर शानदार जीत दर्ज की। इन मुकाबले किशोर खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए अपनी टीमों की जीत में उल्लेखीन भूमिका निभाई।
मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-14 में स्थित स्पोर्ट्स अकादमी के मैदान पर खेल जा रहे टूर्नामेंट में अंडर-6 आयु वर्ग में एमआरएसए ने एमआरआईएस-21सी को 9-1 के बड़े अंतर से हराया। वीसी वेदांत ने चार गोल कर, आदिश गर्ग ने तीन और नौमी नागर ने दो गोल कर जीत में अहम योगदान दिया। अंडर-8 में केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल की टीम ने एमआरएसए स्टार्स को 5-2 से हराया। जियान व समर्थ ने दो-दो गोल, रेयांश ने एक गोल किया।
अंडर-10 में एटमैक्स अकादमी सेक्टर सेक्टर-12बी टीम ने नवारंभ अकादमी को 8-0 से शिकस्त दी। तेजस ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए चार गोल किए। एरिक भारद्वाज व तनिश ने 1-1 गोल जबकि आनंदी परमार ने दो गोल किए।
अंडर- 12 आयु वर्ग में पदमालय फुटबाल अकादमी ने एमआरआईएस चार्मवुड को 13-0 से करारी मात दी। गौरांग ने सर्वाधिक 4 गोल, अयान व पीयूष ने 3-3, लव्यांश ने 2 व तनिष्क ने एक गोल किया।
अंडर-14 के एक मैच में ज़ावी सिटी टीम ने गोल किक सेक्टर सेक्टर-12 की टीम पर 12-0 से तूफानी जीत दर्ज की। अक्षत चांद ने सबसे ज्यादा 5 गोल, कृयांश अरोड़ा ने 4, दीपांश ने 2 व अयान भाटिया ने एक गोल किया।
अंडर-14 के ही एक अन्य मैच में नवारंभ स्पोर्ट्स अकादमी ने स्पोर्टिंग ज़ावी क्लब को 13-0 से परास्त किया। राघव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल, हर्ष व ईशान ने 2-2 गोल, पायस, मनन, मेहुल व अथर्व ने एक-एक गोल किया। मानव रचना यूथ कप फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ी एक-दूसरे से गेंद छीनने का दमखम दिखाते हुए। मानव रचना यूथ कप फुटबॉल टूर्नामेंट में मैच जीतने वाली नवारंभ स्पोर्ट्स अकादमी की टीम के खिलाड़ी प्रसन्न मुद्रा में।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button