डॉ.एस.पी.गुप्ता की वन तारा जामनगर में चैंपियन ऑफ केयर राष्ट्रीय पहल में महत्वपूर्ण सहभागिता

जामनगर.गुजरात/तावडू,08 अक्टूबर। विश्व पशु दिवस के अवसर पर वन तारा द्वारा आयोजित 2 एवं 3 अक्टूबर 2026 को चैंपियन ऑफ केयर राष्ट्रीय पहल में आदरणीय डॉ. एस. पी. गुप्ता, आई ए एस (सेवानिवृत्त), पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य — एनिमल वेलफेयर बोर्ड आफ इंडिया की गरिमामयी सहभागिता रही।
भारत में सामुदायिक पशु कल्याण को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में देशभर के 50 से अधिक पशु कल्याण संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
वांटरा की उन्नत सुविधाओं की सराहना-इस अवसर पर आदरणीय डॉ. एस. पी. गुप्ता जी ने वन तारा की उन्नत पशु देखभाल सुविधाओं और तकनीक की सराहना करते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय अनुभवों के आधार पर इसे विशेष बताया।
उन्होंने इस पहल के माध्यम से विभिन्न पशु कल्याण संगठनों की जमीनी समस्याओं को समझने तथा उनके लिए व्यावहारिक और टिकाऊ समाधान विकसित करने के प्रयास की सराहना की।
राष्ट्रीय पशु कल्याण के लिए योगदान
इस पहल में पशु चिकित्सा सेवाएँ, रेस्क्यू, आश्रय, रोग प्रबंधन, एनिमल बर्थ कंट्रोल, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और संसाधन सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
डॉ. एस. पी. गुप्ता जी की सहभागिता उनके दीर्घ अनुभव, पशु कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता और राष्ट्रीय स्तर पर उनके योगदान को दर्शाती है।यह केवल एक सहभागिता नहीं, बल्कि पशु कल्याण के क्षेत्र में उनके अनुभव और योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानजनक प्रतिनिधित्व है।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button