निर्जला एकादशी पर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में मीठे पानी का वितरण

  1. फरीदाबाद। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए मीठे पानी की सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिर परिसर में आने वाले भक्तों तथा आमजन को शीतल मीठा पानी वितरित किया गया।
    इस सेवा कार्य में मंदिर के सभी सदस्यों ने मिलकर सक्रिय भागीदारी निभाई और श्रद्धाभाव से लोगों की सेवा की। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि निर्जला एकादशी के अवसर पर प्यासे लोगों को जल पिलाना पुण्य का कार्य है।
    मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम का समापन भगवान श्री हनुमान जी के जयकारों के साथ हुआ। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर के सभी सदस्यों को इस सेवा कार्य के लिए शुभकामनाएं। 🙏🚩

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button