ऑटो रिक्शा ऑटो को निर्धारित लाईन में चलाए -: देवेंदर सिंह

जिला फ़रीदाबाद उपायुक्त आयुष सिन्हा आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण फरीदाबाद के डीटीओ मुनीश सहगल HPS एवं फ़रीदाबाद पुलिस के सहयोग एवं सरदार देवेंदर सिंह सदस्य स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार के मार्गदर्शन में मोटर व्हीकल एक्ट 2019 का जागरूकता अभियान एवं ऑटो चालकों के लिए विशेष जागरूकता अभियान ओल्ड फरीदाबाद चौक पर चलाया गया
सड़क सुरक्षा को लेकर आम जनता एवं ऑटो रिक्शा वाहन चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन ट्रस्ट ने ट्रैफिक पुलिस फरीदाबाद के साथ मिलकर ओल्ड फरीदाबाद चौक पर एक व्यापक सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ऑटो रिक्शा चालकों को मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के नियमों की विस्तृत जानकारी देना और उन्हें यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना रहा।
अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों एवं फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने ऑटो चालकों को स्पष्ट रूप से बताया कि ऑटो से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी), परमिट, इंश्योरेंस तथा प्रदूषण प्रमाण पत्र (पीयूसी) हमेशा वाहन में उपलब्ध होने चाहिए। किसी भी जांच के दौरान दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के अंतर्गत भारी जुर्माने का प्रावधान है।
ऑटो चालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे ऑटो की आगे वाली सीट पर किसी भी सवारी को न बैठाएं, क्योंकि इससे चालक की सुरक्षा के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों को भी खतरा होता है। इसके साथ ही निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाना कानूनन अपराध है, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।अपने अपने ऑटो रिक्शा को पुलिस द्वारा निर्धारित स्टैंड पर रोक कर सवारियों को बिठाए
अधिकारियों ने ऑटो चालकों को यह भी समझाया कि ऑटो रिक्शा को अपनी लेन में चलाए जल्दबाज़ी के चक्कर में सड़क नियम ना तोड़े ओवरटेकिंग से बचने की सलाह दी गई वाहन चलाते समय तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम चलाना न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि इससे चालक का ध्यान भटकता है और सड़क दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। सभी ऑटो चालकों को अपनी-अपनी लेन में ही वाहन चलाने तथा।
नशे की हालत में वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान होने की जानकारी देते हुए ऑटो चालकों को चेतावनी दी गई कि शराब या किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन कर ऑटो चलाना न केवल गैरकानूनी है बल्कि इससे सवारियों की जान को गंभीर खतरा हो सकता है।
इसके अलावा ऑटो चालकों को यात्रियों के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने, सड़क पर अनावश्यक बहस या झगड़े से बचने तथा धैर्य के साथ वाहन चलाने की अपील की गई।
रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा ऑटो चालकों को अपनी निर्धारित ड्रेस (यूनिफॉर्म) पहनने, ऑटो में आगे एवं पीछे लगी सभी लाइटों, ब्रेक लाइट, इंडिकेटर एवं रिफ्लेक्टर को विशेष रूप से रात्रि के समय सही स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए ताकि अन्य वाहन चालकों को ऑटो स्पष्ट रूप से दिखाई दे सके।
अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस फरीदाबाद ने ऑटो चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और सवारियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाएं। इस प्रकार के जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रखे जाएंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button