सभी ऑटो रिक्शा चालक अपनी वर्दी पहने:एसएचओ महावीर

उपायुक्त आयुष सिन्हा आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण फरीदाबाद के डीटीओ मुनीश सहगल एच पी एस एवं फ़रीदाबाद पुलिस के सहयोग एवं सरदार देवेंदर सिंह सदस्य स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार के मार्गदर्शन में मोटर व्हीकल एक्ट 2019 का जागरूकता अभियान एवं ऑटो चालकों के लिए विशेष जागरूकता अभियान बीके चौक फरीदाबाद पर चलाया गया
अभियान के दौरान पुलिस थाना, ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों एवं फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने ऑटो चालकों को स्पष्ट रूप से बताया कि ऑटो से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी), परमिट, इंश्योरेंस तथा प्रदूषण प्रमाण पत्र (पीयूसी) हमेशा वाहन में उपलब्ध होने चाहिए।
एस एच ओ सुनील कुमार एस जी एम पुलिस थाना ने ऑटो चालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे ऑटो की आगे वाली सीट पर किसी भी सवारी को न बैठाएं, क्योंकि इससे चालक की सुरक्षा के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों को भी खतरा होता है। इसके साथ ही निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाना कानूनन अपराध है, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।
एस एच ओ महावीर जी के द्वारा ऑटो चालकों को अपनी निर्धारित ड्रेस (यूनिफॉर्म) पहनने, ऑटो में आगे एवं पीछे लगी सभी लाइटों, ब्रेक लाइट, इंडिकेटर एवं रिफ्लेक्टर को विशेष रूप से रात्रि के समय सही स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए आज ऑटो ई रिक्शा साइकिल स्कूटी बाइक एवं अन्य गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर टेप भी लगाए गए एस एच ओ सुनील कुमार एस जी एम नगर थाना एवं एस एच ओ महावीर एन आई टी 5 पुलिस थाना एवं जेड ओ ए एस आई इंद्रजीत के साथ-साथ ट्रैफिक की टीम एवं रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन से महेश कथूरिया प्रदीप माला, नरेंद्र सैनी, राजीव ग्रोवर, जसवीर एवं संजय, मनीष भाटिया मौके पर मौजूद थे स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल के सदस्य सरदार देवेंद्र सिंह भी मौके पर मौजूद थे



