आजाद फुटबाल अकादमी और एटमैक्स सेक्टर-12 ने शानदार जीत दर्ज की -कालका पब्लिक स्कूल दक्षिण दिल्ली ने एनआईएफसी अकादमी को हराया -मानव रचना यूथ कप फुटबाल टूर्नामेंट में किशोर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया

फरीदाबाद : मानव रचना यूथ कप फुटबाल टूर्नामेंट में शनिवार को हुए विभिन्न आयु वर्ग के मैचों में किशोर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाईं।
मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-14 के मैदान पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में अंडर-8 आयु वर्ग के एक मैच में कालका पब्लिक स्कूल दक्षिण दिल्ली की टीम ने एनआईएफसी अकादमी को 4-0 से करारी मात दी। अनन्य रावत ने तीन गोल और सांवर ने एक गोल किया। अंडर-10 आयु वर्ग के एक मैच में एटमैक्स अकादमी सेक्टर-12 ए टीम ने एमआरआईएस-14 की टीम को 4-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से गोरांश ने चारों गोल किए।
अंडर-12 आयु वर्ग के एक मैच में आजाद फुटबाल अकादमी फरीदाबाद की टीम ने स्पोर्टिंग क्लब को 5-0 से परास्त किया। रचित ने तीन गोल, लक्ष्मी व तन्वी ने एक एक गोल किया। अंडर-16 के एक मैच में एटमैक्स अकादमी सेक्टर-12 की टीम ने डक स्पोर्ट्स फुटबाल अकादमी को कड़े संघर्ष के बाद 1-0 से हराया। एक मात्र गोल माइटी ने किया।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button