भाजपा फरीदाबाद की जिला मासिक बैठक अटल कमल में हुई सम्पन्न

फरीदाबाद, 3 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद की मासिक बैठक भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल में जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला प्रभारी एवं कालका की पूर्व विधायक श्रीमती लतिका शर्मा, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग एवं शोभित अरोड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद तथा पार्टी के अभियानों को सफल बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि फरीदाबाद में भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि “कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं। हमारा उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाना तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठनात्मक गतिविधियों से सक्रिय रूप से जोड़ना है।
श्री रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित में अनेक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।
बैठक के दौरान जिला प्रभारी लतिका शर्मा का जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ परिचय हुआ। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर संवाद किया और पार्टी द्वारा निर्धारित विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और समर्पण पर आधारित है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्व का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए।
लतिका शर्मा ने इस माह 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियानों की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी के सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें तथा संगठन की गतिविधियों व कार्यक्रमों को गति दें। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र भड़ाना, गोल्डी अरोड़ा, एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ, मुकेश शर्मा, जिला सचिव तरनजीत सिंह भाटिया, गिर्राज त्यागी, मनीष छोंकर, सुनील कुमार, अनुराधा डीगवाल, कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, कार्यालय सचिव राज मदान, जिला प्रवक्ता आभास अग्रवाल, शिवम रतन, अरुणिमा सिंह, मंडल प्रभारी वजीर सिंह डागर, नीरज मित्तल, भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभांकित गुप्ता,तृप्ति माला,महेश कुमार,अमित आहूजा, शेखर तंवर, कृष्ण पहलवान,मुकेश झा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, रजनीश कुमार, नितिन,रेखा मिश्रा और अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button