के. एल. महता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद एवं इंटैक क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 26 अगस्त 2026 को “INTACH National Heritage Quiz 2026” का आयोजन किया गया।

इंटैक राष्ट्रीय विरासत प्रश्नोत्तरी 2026 के. एल. महता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद एवं इंटैक क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 26 अगस्त 2026 को “INTACH National Heritage Quiz 2026” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय कला, संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण तथा विद्यार्थियों में अपनी गौरवशाली विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ इंटैक फरीदाबाद चैप्टर के संयोजक एवं अध्यक्ष (MDES) डॉ. आनंद महता, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीनू दुआ, इंटैक क्लब की संयोजिका श्रीमती विनीता वर्मा तथा अन्य सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। डॉ. आनंद महता ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रश्नोत्तरी में कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों ने दो-दो सदस्यों की टीम के रूप में भाग लिया। कुल 13 विद्यालयों के लगभग 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की। प्रश्न प्राकृतिक, निर्मित, भौतिक एवं जीवंत विरासत सहित भारत की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत पर आधारित थे।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से के. एल. महता नेहरू ग्राउंड नं. 1 एवं के. एल. महता सेक्टर-16,द्वितीय स्थान तक्षशिला स्कूल, बल्लभगढ़
तृतीय स्थान के. एल. महता नेहरू ग्राउंड नं. 1
चतुर्थ स्थान के. एल. महता सेक्टर-7सी तथा पाँचवाँ स्थान संयुक्त रूप से तक्षशिला स्कूल, बल्लभगढ़ की दो टीमों एवं मॉडर्न स्कूल, सेक्टर-17 की दो टीमों ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। इस आयोजन ने युवा पीढ़ी को भारतीय विरासत को समझने, सम्मान देने तथा उसके संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों एवं टीम इंचार्ज के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button