पंचमुखी श्री हनुमान जी एवं शिव परिवार की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा पश्चात भव्य विशाल भंडारा संपन्न

फरीदाबाद,22 अगस्त। श्रावण मास के पावन अवसर पर आर्यन सोसायटी, सेक्टर-65, फरीदाबाद में अंकित मलिक के निदेशक,रियल एस्टेट एंड ग्रुप द्वारा पंचमुखी श्री हनुमान जी तथा कमल सहगल द्वारा भगवान शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान एवं विशाल भंडारे का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया।
इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से हरियाणा प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स महासंघ के प्रदेश महासचिव सरदार गुरमीत सिंह देओल, सोसायटी के निर्माता अंकित मलिक, बिहारी लाल गोयल, राजेश चहल, विकास शर्मा उर्फ बंटी, शामा अग्रवाल, सुषमा सहगल, डॉ. सागर सहगल, दीवानगी नागपाल,कमल सहगल एवं तेजवीर शर्मा, रामहरी चौहान, लक्ष्य यादव,लक्ष्मण भाटी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

धार्मिक परंपराओं एवं विधि-विधान के अनुसार मंत्रोच्चारण, पूजा-अर्चना एवं प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने पंचमुखी श्री हनुमान जी, भगवान शिव, माता पार्वती, श्री गणेश जी एवं समस्त शिव परिवार के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन का मुख्य आकर्षण विशाल भंडारा रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन स्थल पर दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा,भक्ति एवं धार्मिक उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की तथा सेवा कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर आयोजक समाजसेवी अंकित मलिक ने कहा कि भगवान की मूर्ति स्थापना केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में आस्था, संस्कार,सेवा,परोपकार, सद्भाव एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम है। प्रभु की कृपा से यह पवित्र कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विशाल भंडारे के माध्यम से श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों, सेवादारों एवं स्थानीय निवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब पूजा-पाठ के साथ सेवा, परोपकार और सामाजिक सद्भाव की भावना भी जुड़ी हो।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स महासंघ के प्रदेश महासचिव सरदार गुरमीत सिंह देओल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने पंचमुखी श्री हनुमान जी एवं भगवान शिव परिवार से क्षेत्र, समाज एवं समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, सद्भाव एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button