नवागंतुक छात्राओं के स्वागत में नई आशाओं का दीप प्रज्वलित, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक नई शुरुआत‘- शुभारंभ’ 2026-27

के. एल. महता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर 18 अगस्त 2026 को प्रातः 9:15 बजे महाविद्यालय सभागार में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए ‘शुभारंभ’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संरक्षक महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीनू दुआ रहीं तथा कार्यक्रम का संयोजन डॉ. रेखा गोयल एवं सुश्री अमिता दुरेजा द्वारा किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत दीप प्रज्वलन  व सरस्वती वंदना के साथ हुआ हुआ। दीप प्रज्वलन ज्ञान, प्रकाश, सकारात्मकता और नई ऊर्जा का प्रतीक रहा। दीप प्रज्वलन के पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीनू दुआ ने नवागंतुक छात्राओं को संबोधित करते हुए उनका महाविद्यालय परिवार में हार्दिक स्वागत किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश छात्राओं के जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, जहाँ से उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जाती है।  कार्यक्रम की एंकरिंग सुश्री श्वेता आर्या एवं सुश्री अनु कालरा द्वारा प्रभावशाली, सहज एवं गरिमापूर्ण ढंग से की गई। दोनों एंकरों ने कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों का सुंदर समन्वय करते हुए नवागंतुक छात्राओं को पूरे कार्यक्रम से जोड़े रखा.कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को डॉ वीना सेठी ने आचार संहिता, एंटी-रैगिंग एवं आंतरिक शिकायत निवारण व्यवस्था के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), सीबीसीएस, एबीसी प्रणाली एवं भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं से भी परिचित कराया गया। डॉ सुदेश कुमारी ने
छात्राओं को महाविद्यालय की पुस्तकालय सुविधा, अतिरिक्त पाठ्यक्रम, कौशल विकास पाठ्यक्रम एवं SWAYAM पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उन्हें बताया गया कि आधुनिक शिक्षा के बदलते स्वरूप में केवल पाठ्यक्रमीय ज्ञान ही नहीं, बल्कि कौशल, रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता और निरंतर सीखने की क्षमता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में छात्राओं को महाविद्यालय की विभिन्न सह-पाठ्यक्रम एवं पाठ्येतर गतिविधियों से भी अवगत कराया गया। उन्हें खेलकूद, एनएसएस, युवा रेड क्रॉस (YRC) तथा विभिन्न प्रकोष्ठों एवं क्लबों की गतिविधियों की जानकारी दी गई। छात्राओं को इन गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे अपनी प्रतिभा को पहचानने के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास कर सकें।
नवागंतुक छात्राओं को करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट से संबंधित सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही ‘पढ़ाई के साथ कमाई’ जैसी योजनाओं के बारे में बताते हुए छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें अपने करियर को लेकर प्रारंभ से ही सजग रहने और उपलब्ध अवसरों का उचित लाभ उठाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की सहायता एवं कल्याण से संबंधित विभिन्न सुविधाओं की जानकारी भी साझा की गई। इनमें छात्रवृत्ति, बस पास, मेंटर-मेंटी बैठक एवं उपचारात्मक कक्षाओं जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएँ शामिल रहीं। इन जानकारियों के माध्यम से छात्राओं को यह समझने में सहायता मिली कि महाविद्यालय उनके शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनकी आवश्यकताओं एवं कल्याण का भी ध्यान रखता है।
इस प्रकार ‘शुभारंभ’ 2026-27 केवल एक औपचारिक स्वागत कार्यक्रम न होकर नवागंतुक छात्राओं की महाविद्यालयीन यात्रा का सकारात्मक, प्रेरणादायक एवं यादगार आरंभ सिद्ध हुआ.

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button