हल्द्वानी घटना के विरोध में फरीदाबाद कांग्रेस का विशाल विरोध मार्च एवं सत्याग्रह

फरीदाबाद। हल्द्वानी की निंदनीय घटना के विरोध में एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के समर्थन में फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बल्लभगढ़ में जिला स्तरीय विशाल शांतिपूर्ण विरोध मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन किया गया।
यह विरोध मार्च सिविल रेस्ट हाउस बल्लभगढ़ से प्रारंभ होकर डॉ. बी. आर. आंबेडकर चौक तक पहुंचा। इसके बाद संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि बीते 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में एक जनसभा को सम्बोधित किया था। जनसभा समाप्त होने के पश्चात भाजपा से संबंध रखने वाले श्रीराम सेना के तथाकथित कार्यकर्ताओं ने रैली स्थल रामलीला मैदान का शुद्धिकरण अनुष्ठान किया। श्री कौशिक ने कहा कि यह शुद्धिकरण इसलिए किया गया क्योंकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दलित समुदाय से आते हैं। उन्होंने बीजेपी पर जाति के नाम पर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए इस घटना को मानवता के खिलाफ अपराध करार दिया। श्री कौशिक ने कहा कि यह घटना कांग्रेस और बीजेपी की विचारधारा के बीच के मूल अंतर को दर्शाती है।
इस मौके पर पृथला क्षेत्र के विधायक रघुबीर सिंह तेवयिता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों में विश्वास करती है। हल्द्वानी की घटना अत्यंत निंदनीय है और इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
पूर्व विधायक नीरज शर्मा और बल्लभगढ़ की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रही पराग शर्मा ने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक सौहार्द की रक्षा कांग्रेस की प्राथमिकता है। कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं। श्री मल्लिकार्जुन खडग़े के नेतृत्व में कांग्रेस देश के संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर प्रदेश प्रवक्ता तरूण तेवतिया, विनोद कौशिक, योगेश ढींगड़ा, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, डा. सौरभ शर्मा, अशोक रावल, रेनू चौहान, वेद प्रकाश यादव, तिलक नागर, उमेश कौशिक, मुकेश डागर, सुनीता फागना, गौरव ढींगड़ा, गिरीश भारद्वाज, दीपक चौधरी, विधान प्रताप सिंह, विकास फागना, अंश वत्स, अनिता शर्मा, हातिम अधाना, अरूण सिंह, राकेश चपराना, लक्ष्मण तंवर, बंटी हुड्डा, ठा. राजा राम, मोनू ढिल्लो, चुन्नू राजपूत, जामिल मलिक, अजीत भाटी, रामनिवास राठी, सरला भमोत्रा, पम्मी मान, अर्जुन सैनी, साहबुद्दीन खान, संजय त्यागी, बाबूलाल रवि, दिनेश शर्मा, एन.के. शर्मा, बलजीत अरोड़ा, ईशांत कथूरिया, अश्वनी कौशिक, गजना लाम्बा, आकाश शर्मा, पंकज, राजकुमार, रमेश सरपंच जुन्हेड़ा, राजेश कौशिक, राजेन्द्र चौहान, महेन्द्र गटवाल, संजय पहलवान, प्रेम यादव, प्रशांत कौशिक, सकीरन खान, हरदेव तायल, राजीव शर्मा, पूर्व जिला पार्षद महेन्द्र, सुभाष शर्मा, जयभगवान भारद्वाज सहित सैकड़ों कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button