80 फीट लंबे तिरंगे के साथ आये छात्रों को मंत्री राजेश नागर ने दी बधाई

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने कहा कि देशभक्ति केवल एक दिन नहीं बल्कि हर पल निबाहने की चीज है। उन्होंने कहा कि हमें अपना हर काम करने से पहले उसके देश पर पड़ने वाले परिणामों पर विचार करना चाहिए। वह 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रेडिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तिगांव द्वारा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का आयोजन को सम्बोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर स्कूल के कक्षा छठी से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने 80 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ पूरे उत्साह, अनुशासन और गर्व के साथ यात्रा में भाग लिया। विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई यह तिरंगा यात्रा हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर के निवास तक पहुंची। इस दौरान विद्यार्थी भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान करते रहे।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि तिरंगे झंडा को देखकर हमारे मन में एक उत्साह, उमंग और गर्व का वातावरण बनता है और यही वातावरण एक देश की असली ताकत है। राष्ट्रध्वज हमें देश के प्रति समर्पण, सहयोग और संस्कार के लिए प्रेरित करता है। नागर ने कहा कि देशभक्ति एक दिन का काम नहीं है बल्कि हमारे द्वारा किया जाने वाला हर कार्य देशहित में होना चाहिए। बस हम इतना ख्याल रख लें तो यह देश बड़ी तेजी से दुनिया का सिरमौर बनने की तरफ बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्रों की सूची में शामिल करना चाहते हैं जिसमें हम सब की भागीदारी बहुत जरूरी है।
नागर ने कहा कि मैं बहुत प्रसन्न हूं कि स्कूलों में बन रहे भारत के भविष्य को राष्ट्रीय झंडे के साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है।
इस तिरंगा यात्रा में विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना कात्यान, अध्यापक ममता, तानिया, अनिता नागर, नीतू मेंहदीरत्ता, मुस्कान अग्रवाल भी विद्यार्थियों के साथ शामिल रहीं।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button