फरीदाबाद बना अवसरों की धरती: मेगा जॉब फेयर में 5 हजार से अधिक युवाओं की भागीदारी 1500 को मिला रोजगार

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल बोले, विकास के साथ रोजगार, पारदर्शिता और विश्वास से बदल रही तस्वीर
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मेगा जॉब फेयर के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज फरीदाबाद अवसरों की धरती बनकर उभर रहा है, जहां युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए प्रभावी मंच तैयार किए जा रहे हैं। इस भव्य जॉब फेयर में लगभग 125 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया, जबकि 5 हजार से अधिक युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और करीब 1500 युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ, जो इस आयोजन की सफलता और प्रभाव को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक बड़े संकल्प का परिणाम है, जिसमें सेवा और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
उन्होंने कहा कि यह मंच इस बात का प्रमाण है कि सरकार केवल विकास की बात नहीं करती, बल्कि विकास के साथ साथ रोजगार के अवसर भी सुनिश्चित करती है। हमारी सोच साफ है, विकास भी होगा और रोजगार भी, हर युवा को अवसर मिलेगा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेगा, उन्होंने कहा।
विपुल गोयल ने कहा कि यह मेगा जॉब फेयर युवाओं के लिए अवसरों का महासंगम है, जहां केवल कंपनियां नहीं बल्कि संभावनाएं भी आई हैं। यहां सिफारिश नहीं बल्कि योग्यता और मेहनत के आधार पर चयन हो रहा है, जो एक सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से युवाओं और उद्योगों के बीच की दूरी को समाप्त किया जा रहा है। आज हम ऐसा मंच बना रहे हैं, जहां प्रतिभा और अवसर एक साथ मिलेंगे और मेहनत को उसका सही मुकाम मिलेगा, उन्होंने कहा।
उन्होंने पूर्व की व्यवस्थाओं पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि एक समय हरियाणा में नौकरियों के लिए पर्ची और खर्ची का बोलबाला था, लेकिन आज पारदर्शिता के साथ योग्य युवाओं को उनका अधिकार मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि अब सरकार निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। हरियाणा में निवेश का माहौल बेहतर हुआ है, उद्योग बढ़ रहे हैं और युवाओं के लिए नए अवसर लगातार पैदा हो रहे हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि Skill India, Startup India और Digital India जैसे अभियानों ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में नई प्रेरणा दी है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में विश्वास, पारदर्शिता और विकास का वातावरण बना है, जिससे फरीदाबाद जैसे शहर अवसरों के बड़े केंद्र के रूप में उभर रहे हैं।
विपुल गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें पूरा करने में विश्वास रखती है। हम हर युवा के सपनों को अपनी जिम्मेदारी मानते हैं और हर अवसर को एक कर्तव्य के रूप में लेते हैं, उन्होंने कहा।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इस अवसर को पहचानें और अपने भविष्य को नई दिशा दें। मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से नहीं हौसलों से उड़ान होती है, उन्होंने कहा।
उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे बदलाव का हिस्सा बनें और एक सशक्त, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर मंत्री गौरव गौतम, राजेश नागर, मेयर प्रवीण बत्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूरण, प्रदेश महामंत्री BJYM जितेंद्र चौधरी, डिस्ट्रिक्ट लेबर कमिश्नर भगत प्रताप सिंह, HSIIDC के स्टेट अधिकारी, फरीदाबाद आईटीआई के प्रिंसिपल भगत सिंह और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य जन और युवा साथी मौजूद रहे।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button