पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से दमकेगा भारत – राजेश नागर मंत्री राजेश नागर ने बिजली अधिकारियों के सहयोग से लोगों को किया जागरूक

फरीदाबाद। मंत्री राजेश नागर के निवास प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही, जिनके बीच मंत्री एवं अधिकारियों ने योजना की विस्तृत जानकारी साझा की। मंत्री राजेश नागर ने बताया कि इस योजना के तहत आम नागरिक अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर न केवल बिजली की बचत कर सकते हैं, बल्कि सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी का भी लाभ उठा सकते हैं।
नागर ने कहा कि इस योजना के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में हर घर तक रोशनी पहुंचाना चाहते हैं जिसमें हमारे मुख्यमंत्री नायब सैनी भी भरपूर सहयोग कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि हरियाणा इस योजना में सबसे आगे निकलेगा, जिसके लिए जनता का सहयोग बहुत जरूरी है।
वहीं अधिकारियों ने भी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस योजना से जुड़ने और सौर ऊर्जा को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी लाभकारी है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी योजना में रुचि दिखाई और इसे क्षेत्र में व्यापक स्तर पर अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर डीएचबीवीएन (दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम) के एसई जितेंद्र ढुल सहित कई एसडीओ और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



