ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित नेत्र जांच शिविर का रिबन काटकर अंकित मलिक ने किया उद्घाटन

फरीदाबाद.28 फरवरी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा ने बताया कि जनहित में नैब आंखों का अस्पताल:नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड का उपकरण द्वारा एक दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच/चश्मा वितरण और मोतियाबिंद शिविर स्थल 1909 सैक्टर 64 बल्लबगढ़.रियल एस्टेट एंड ग्रुप एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कार्यालय पर शनिवार आयोजित किया गया।
इस अवसर पर शिविर कार्यक्रम में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन टीम ने बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं रियल एस्टेट एंड ग्रुप के निदेशक अंकित मलिक को पगड़ी पहनाई और नीले/लाल रंग का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें राधा कृष्ण की तस्वीर भेंट की।
उसके पश्चात वरिष्ठ समाजसेवी अंकित मलिक ने लाल रंग का रिबन काटकर शिविर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी अंकित मलिक ने कहा कि जरूरतमंदों के हित में विभिन्न स्तर की गतिविधियां रक्तदान शिविर/कृत्रिम अंग/स्वास्थ्य जांच शिविर भविष्य में होते रहेंगे
नैब आंखों का अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ अखिलेश और अस्पताल प्रबंधक दिवाकर मलिक की देखरेख में नेत्र जांच/चश्मा वितरण एवं मोतियाबिंद मरीजों की जांच की गई। इस शिविर में 90 लोग लाभान्वित हुए जिसमें पांच लोग मोतियाबिंद के चिह्नित किए गए।
इस अवसर पर फीवा के महासचिव गुरमीत सिंह देओल एवं कर्मवीर नरवाल.राजू मलिक,विनोद भाटी,निर्मल यादव,रामनिवास के अलावा अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।
इसके अलावा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सलाहकार बिजेंद्र फौजदार,नवनियुक्त प्रदेश महासचिव डॉक्टर महेंद्र शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गौतम,संगठन सचिव वंदना,जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा,शमीम अहमद,पंकज अरोड़ा, महेश गोडवाल,मधु बाला,सुमित गोयल,भावना पाठक,बबलू सैनी पत्रकार बंधु आदि शामिल थे।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button