खेड़ी पुल पर गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल सहित दिग्गजों ने नवाया शीश

फरीदाबाद: खेड़ी पुल स्थित मंगल बाजार में खाटू श्याम जी का तीसरा विशाल जागरण अत्यंत भव्यता और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र बाबा श्याम के भजनों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और ज्योति प्रचंड कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
जागरण में शहर की प्रमुख हस्तियों का जमावड़ा रहा, जिनमें मेयर प्रवीण जोशी बत्रा, DSP राजेश चेची, रेड क्रॉस से परसोत्तम सैनी, चेयरमैन दिनेश नागर, उपाध्यक्ष सोनू शर्मा, पार्षद जसवंत पवार, रिंकू सैलानी, करण सिंगल, कुलदीप साहनी, कृष्णा सरपंच और डबुआ मंडी के कालू प्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आयोजक दीपक शाक्य और उनकी टीम ने स्थानीय मार्केट व मंगल बाजार के दुकानदारों के साथ मिलकर इस आयोजन को एक मिसाल के रूप में पेश किया। दीपक शाक्य ने बताया कि यह लगातार तीसरा वर्ष है जब बाबा का जागरण इतनी भव्यता से किया गया है, जहाँ श्रद्धालुओं ने कलयुग के अवतार बाबा श्याम की भक्ति में डूबकर पूरी रात मंगल गान किया।
इस सफल आयोजन में मनीष चौधरी, हिमांशु गोयल, उमेद (दिल्ली स्वीट), नारायण, बृजेश, रजनीश, अरुण सिसोदिया, देवेंद्र, अनूप, नरेश भाटी, दीपक गोयल, राजू, राजेश सोलंकी, अशोक सैनी, अनिल, श्याम जी, सुरेश पंडित, रोहित चंदीला, प्रमोद, जोगिंदर सभी भाई के सहयोग से और कंधे से कंधा मिलाकर अपना सहयोग दिया।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button