आचार्य मनीषहरि ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से की शिष्टाचार भेंट, सनातन मूल्यों पर हुआ सार्थक संवाद

नई दिल्ली/गुड़गांव.20 जनवरी। प्रख्यात धर्माचार्य गौवत्स आचार्य मनीषहरि ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के मध्य सनातन धर्म, भारतीय सांस्कृतिक चेतना तथा सामाजिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर गंभीर एवं सार्थक संवाद हुआ।
भेंट के दौरान आचार्य मनीषहरि ने आध्यात्मिक परंपराओं की समाज निर्माण में भूमिका पर अपने विचार साझा किए, वहीं मुख्यमंत्री श्री धामी ने राज्य में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। संवाद सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ,संवाद में उत्तराखंड प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही, योगेंद्र बिष्ट, पंडित संजय पंत आदि उपस्थित रहे, संवाद लोककल्याण, नैतिक उत्थान एवं सांस्कृतिक जागरण जैसे विषयों पर विशेष विमर्श किया गया।
यह भेंट आध्यात्मिक मार्गदर्शन और प्रशासनिक दृष्टि के समन्वय का प्रतीक मानी जा रही है।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button