कोहरे में दुर्घटना बचाव के लिए रिफ्लेक्टर टेप बहुत ज़रूरी : सनी सैनी

जिला होशियारपुर आयुक्त श्रीमती आशिका जैन आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन अधिकरण अमनदीप कौर डीटीओ के निर्देशनुसार में ट्रैफिक पुलिस टांडा एवं रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन (रजि.) ट्रस्ट ने आज स्पेशल रिफलेक्टर टेप लगाने का अभियान टांडा जिला होशियारपुर में चलाया
जिला होशियारपुर टांडा में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज ट्रैफिक पुलिस टांडा एवं रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन (रजि.) ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष मोटर वाहन एक्ट 2019 एवं रिफ्लेक्टर टेप अभियान चलाया गया।
विशेष रिफ्लेक्टर टेप अभियान के दौरान वाणिज्यिक वाहनों, ई-रिक्शा,ऑटो, एवं साइकिलों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई, जिससे रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़े और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं रिफ्लेक्टर टेप के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।हेलमेट के बारे में जानकारी दी गयी ISI मार्क हेलमेट ही पहने वर्ना आपका हेलमेट का चालान 1000RS है
ट्रैफिक पुलिस एवं रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन (रजि.) ट्रस्ट द्वारा आम जनता से अपील की गई कि सभी वाहन मालिक अपने वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुसार रिफ्लेक्टर टेप अवश्य लगवाएं और सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग प्रदान करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
इस अभियान का नेतृत्व ASI कुलदीप सिंह (ट्रैफिक इंचार्ज, टांडा ), । इस अवसर पर रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन (रजि.) ट्रस्ट के वाइस प्रेसिडेंट श्री सन्नी सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हेलमेट पुलिस को देखकर नहीं
अपने परिवार को देख कर पहने
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button