एक अभियान जिंदगी के नाम टीम के सदस्य अरविंद बख्शी की धर्मपत्नी प्रतिभा के जन्मदिन पर बांटे गए हेलमेट

फरीदाबाद ‘एक अभियान जिंदगी के नाम’ के तहत नीलम रोड पर हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन एक अभियान जिंदगी के नाम टीम के सदस्य एवं पत्रकार अरविंद बख्शी की धर्मपत्नी प्रतिभा के जन्मदिन के अवसर पर किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क #सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना और दोपहिया वाहन चालकों को #हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना रहा। अभियान के दौरान राहगीरों को हेलमेट वितरित किए गए तथा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
इस मौके पर ‘एक अभियान जिंदगी के नाम’ के तहत सड़क सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहे #ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। आयोजकों ने ट्रैफिक पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही सड़क सुरक्षा अभियान को मजबूती मिलती है।
अभियान से जुड़े सदस्यों ने आमजन से अपील की कि वे अपने जन्मदिन, सालगिरह अथवा किसी भी शुभ अवसर को इस सामाजिक मुहिम से जोड़कर समाजहित में योगदान दें। इससे लोगों की जान बचाने और सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।
इस अवसर पर आयोजक राकेश कुमार सुखवारिया, पत्रकार अरविंद बख्शी, बबीता सुखवारिया, रविंद्र पाल सिंह, ASI नरेश कुमार, ट्रैफिक ताऊ,सुनील, अश्वनी, हिमानी, स्वीटी व भविष्य सुखवारिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



