ट्रैफिक के नियम की हमेशा पालन करें: हरि कृष्ण ट्रैफिक इंस्पेक्टर

जिला फरीदाबाद उपायुक्त आयुष सिन्हा आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन अधिकरण मुनीश सहगल डीटीओ फरीदाबाद के निर्देशनुसार एवं राज्य सड़क सुरक्षा परिषद् कॉउन्सिल हरियाणा सरकार के सदस्य सरदार देवेंदर सिंह के मार्ग दर्शन में रोड सेफ़्टी ओमनी फ़ाउंडेशन (रजि.) ट्रस्ट एवं ट्रैफिक पुलिस फरीदाबाद की टीम ने आज स्पेशल रिफलेक्टर टेप का अभियान बड़खल ट्रैफिक चौक पर रिफ्लेक्टिव लगाई गई व वहाँ ऑटो,इ रिक्क्षा , साइकिल , दुपहियाँ वाहन चालकों के वाहनों पर एवं हेलमेट के पीछे भी 30 वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप रात में लगाई गई एवं 30 रिफ्लेक्टर टेप आसपास के लोगों में लगाने के लिए बांटी गई
दोपहिया वाहन और हेलमेट पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाया। और घने कोहरे में सुरक्षित गाड़ी चलाने की सलाह दी।रिफ्लेक्टिव टेप के प्रयोग से विशेषकर रात्रि के समय भारी वाहनों एवं दोपहिया वाहनों की पहचान आसानी से हो पाती है, जिससे सड़क दुर्घटना की संभावना कम हो जाती है। प्रशासन की ओर से वाहन चालकों और आमजन से अपील करते हुए कहा कि घने कोहरे में गाड़ी चलाते समय धीमी गति, कम बीम वाली लाइट, फॉग लैंप, और सुरक्षित दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button