नाबालिग बच्चों को प्यार दें वाहन बिलकुल ना दें -: बिजेंद्र सैनी

जिला मेवात उपायुक्त अखिल पिलानी आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन अधिकरण मुनीश सहगल डीटीओ मेवात के निर्देशनुसार एवं राज्य सड़क सुरक्षा परिषद् कॉउन्सिल हरियाणा सरकार के सदस्य सरदार देवेंदर सिंह के मार्ग दर्शन में रोड सेफ़्टी ओमनी फ़ाउंडेशन (रजि.) ट्रस्ट की टीम ने आज राजकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम बैंसी जिला नूँह में सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति पर स्पेशल अभियान चलाया गया
सर्दी के मौसम व कोहरे में सुरक्षित यातायात के प्रति सावधानी बरतनी जरूरी है। सुबह और रात में कोहरे के दौरान वाहन चालकों को अधिक सावधानी के साथ यातायात के नियमों पर पूरी तरह ध्यान देनें की आवश्यकता
रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन (रजि.) ट्रस्ट के वाईस प्रेजिडेंट बिजेंद्र सैनी ने विद्यालय में बच्चों को सड़क सुरक्षा व नशा मुक्ति के नियम बताए अकसर देखने में अधिकतर गाँवों के नाबालिग बच्चे सड़कों पर वाहन चलाते हैं गाँवों के बच्चों व उनके माता पिता को जागरूकता की अधिक आवश्यक्ता हैं 18 साल से कम में वाहन चलाने पर MV ACT 1988 Under Section 199A के अंतर्गत क्योंकि नाबालिग वाहन चालक पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर जुर्माना 25,000 रुपए व माता पिता को 3 साल की जेल भी हो सकती है वाहन एक साल के लिए बंद एवं वाहन चालक को 25 साल से पहले ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा नशा करके वाहन को बिल्कुल भी ना चलाएं क्योंकि नशे में ड्राइवर ख़ुद तो दुर्घटना का शिकार होता है और साथ में सामने वाले को भी नुक़सान पहुँचाता है नशें के कारण बहुत भयानक रोग लग जातें हैं जिसका इलाज कराते कराते घर मकान आदि बिक जातें हैं
धुंध में गाड़ी की हेड लाईट लो बीम में रखें ,वाहनों के पीछे लाल रिफ्लेक्टर टेप अबश्य लगवाए यहाँ विद्यालय में सड़क सुरक्षा व नशा मुक्ति शपथ के साथ साथ बच्चों को 50 रिफ्लेक्टर टेप भी बाँटी गई ताकि वह अपने अपने पिता की साईकिलों एवं स्कूटी एवं बाइक के पीछे पर रिफ्लेक्टर टेप अबश्य ही लगाए
पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग हमेशा करें क्योंकि यही आपके दिन रात के दुख सुख के साथी हैं हरियाणा पुलिस आप की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
आज इस स्पेशल जागरूकता अभियान में विद्यालय प्रधानाचार्य मोहम्मद फ़ारूख , रोबिन, राजेश, बिजेंद्र ,अमित , नीतू, सुनीता , इन्द्रपाल , बदन मोजूद रहें

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button