नाबालिग बच्चों को प्यार दें वाहन बिलकुल ना दें -: धर्मपाल

जिला फरीदाबाद उपायुक्त आयुष सिन्हा आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन अधिकरण मुनीश सहगल डीटीओ फरीदाबाद के निर्देशनुसार एवं राज्य सड़क सुरक्षा परिषद् कॉउन्सिल हरियाणा सरकार के सदस्य सरदार देवेंदर सिंह के मार्ग दर्शन में रोड सेफ़्टी ओमनी फ़ाउंडेशन (रजि.) ट्रस्ट एवं घंटा घर पुलिस चौकी की टीम ने आज स्पेशल रिफलेक्टर टेप का अभियान वेद हलवाई सीही बल्लबगढ़ में रिफ्लेक्टिव टेप रात में लगाई गई व वहाँ ऑटो,इ रिक्क्षा ,साइकिल, दुपहियाँ वाहन चालकों के वाहनों पर एवं हेलमेट के पीछे भी 100 वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप रात में लगाई गई रात में दूर से सड़क पर बाइक दिखाई देगी पुलिस चौकी घंटाघर SI धर्मपाल ने बताया कि आप सड़क नियम बिल्कुल भी ना तोड़े आपका जीवन बहुत ही ज्यादा अनमोल है ख़ुद भी सड़क दुर्घटनाओं से बचें और दुसरों को भी बचाए रिफ्लेक्टिव टेप के प्रयोग से विशेषकर रात्रि के समय भारी वाहनों एवं दोपहिया वाहनों की पहचान आसानी से हो पाती है,18 साल से कम में वाहन चलाने पर MV ACT 1988 Under Section 199A के अंतर्गत क्योंकि नाबालिग वाहन चालक पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर जुर्माना 25,000 रुपए व माता पिता को 3 साल की जेल हो सकती है वाहन एक साल के लिए बंद एवं वाहन चालक को 25 साल से पहले ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा धुंध में गाड़ी की हेड लाईट लो बीम में रखें ,वाहनों के पीछे लाल रिफ्लेक्टर टेप अबश्य लगवाए सभी लोगो को MV ACT 2019 के बारे में समझाया गया
पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग हमेशा करें क्योंकि यही आपके दिन रात के दुख सुख के साथी हैं हरियाणा पुलिस आप की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
आज इस स्पेशल रिफ्लेक्टर टेप अभियान में सरदार देवेंद्र सिंह, पुलिस चौकी घंटाघर सुब इंस्पेक्टर धर्मपाल एवं उनकी टीम ,रोड सेफ्टी ओमनी फ़ाउंडेशन (रजि.) की टीम बिजेंद्र सैनी , सतीश कुमार ,नरेंद्र सैनी,दीपक छाबड़ा मोजूद रहें



