कोहरे में दुर्घटना बचाव के लिए रिफ्लेक्टर टेप ज़रूरी -: देवेंदर सिंह

जिला फरीदाबाद आयुक्त आयुष सिन्हा आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन अधिकरण मुनीश सहगल डीटीओ फरीदाबाद के निर्देशनुसार एवं राज्य सड़क सुरक्षा परिषद् कॉउन्सिल हरियाणा सरकार के सदस्य सरदार देवेंदर सिंह के मार्ग दर्शन में रोड सेफ़्टी ओमनी फ़ाउंडेशन (रजि.) ट्रस्ट की टीम ने आज स्पेशल रिफलेक्टर टेप का अभियान सिहि गेट बल्लबगढ़ मिलकर रिफ्लेक्टिव टेप लगाई गई व वहाँ साइकिल। दुपहियाँ वाहन चालकों के वाहनों पर एवं हेलमेट के पीछे भी 120 वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई रात में दूर से सड़क पर बाइक दिखाई देगी इस रिफ्लेक्टर टेप को लगाने से रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन (रजि.) से सतीश कुमार ने बताया कि आप सड़क नियम बिल्कुल भी ना तोड़े आपका जीवन बहुत ही ज्यादा अनमोल है ख़ुद भी सड़क दुर्घटनाओं से बचें और दुसरों को भी बचाए रिफ्लेक्टिव टेप के प्रयोग से विशेषकर रात्रि के समय भारी वाहनों एवं दोपहिया वाहनों की पहचान आसानी से हो पाती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा वाहनों पर आवश्यक रिफ्लेक्टर व संकेतक लगाने की अपील की।
आज इस स्पेशल रिफ्लेक्टर टेप अभियान में सरदार देवेंद्र सिंह, रोड सेफ्टी ओमनी फ़ाउंडेशन (रजि.) की टीम सतीश कुमार ,नरेंद्र सैनी मोजूद रहें



