संदेश—हेलमेट पुलिस को देखकर नहीं, अपने अपने परिवार को देखकर पहने

जिला मेवात उपायुक्त अखिल पिलानी आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण नूह मेवात के डीटीओ मनीष सहगल HPS के निर्देशनुसार एवं सरदार देवेंदर सिंह सदस्य स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार के मार्ग दर्शन में मेवात ट्रैफ़िक पुलिस के सहयोग से सरदार गुरमुख सिंह मेमोरियल स्कूल नूह मेवात में स्पेशल नए मोटर व्हीकल एक्ट 2019 जागरूकता अभियान चलाया गया एवं सरदार गुरमुख सिंह मेमोरियल स्कूल नूह मेवात के बच्चों को बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो जाती है उनकी आत्मा शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मोन रखा गया प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण नूह मेवात से दीपक ने सभी बच्चों को बताया कि थोड़ी सी लापरवाही व जल्दबाज़ी में कोई भी सड़क हादसा हो जाता है इसलिए सड़क नियमों की पालना करें जल्दबाज़ी बिलकुल भी ना करें आजकल हमारी पुलिस टीम राष्ट्रीय राजमार्ग पर लेन नियम तोड़ने पर काफ़ी जुर्माना भी करतें हैं सभी वाहन चालक अपनी अपनी लेन में वाहन को अबश्य चलाए
सरदार देवेंदर सिंह सदस्य स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार ने आज सरदार गुरमुख सिंह मेमोरियल स्कूल नूह मेवात के सभी स्कूल में बच्चों को एवं सभी टीचर को सड़क सुरक्षा पर जागरूक किया आप सभी बच्चे सड़क ध्यानपूर्वक से पार करें सड़क के दोनों साइड देखकर ही अपनी सड़क को पार करें सड़क पर चलते समय अपनी साइड ही हमेशा चले दुपहिया चालकों को समझाते हुए कहा
रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन का भावुक संदेश—“हेलमेट पुलिस को देखकर नहीं, अपने अपने परिवार को देखकर पहने ”
दुपहिया चालकों को समझाते हुए कहा—उलटी दिशा में अपने अपने वाहन बिल्कुल ना चलाये और मोबाइल फोन का इस्तेमाल गाड़ी चलाते समय बिल्कुल ना करें अपने 4 साल के बच्चे को हेलमेट ISI पहनना अनिवार्य है ISI मार्क हेलमेट ही पहने और शराब पीकर वाहन बिल्कुल ना चलाएं अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए बिल्कुल ना दें वरना आपका चालान पुलिस के द्वारा ₹25000 का जुर्माना और माता-पिता को 3 साल की जेल हो सकती है एवं इस समय पूरे देश के अंदर मोटर व्हीकल एक्ट 2019 में जुर्माना 10 गुना हो चुके हैं मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के तहत वरना आपका चालान सीसीटीवी के माध्यम से आपके घर पर भी आ सकता है
हमेशा ISI मार्क हेलमेट ही पहनें
कार में दोनों सीट बेल्ट ज़रूर लगाएं
दुपहिया वाहन बीच सड़क में नहीं, साइड में चलाएं
सभी वाहन दस्तावेज़ अपडेट रखें
कोहरे में धीमी रफ्तार चुनें
गाड़ी पर रिफ्लेक्टर टेप अबश्य ही लगाएं
नशे में गाड़ी बिल्कुल न चलाएं
उन्होंने एक ऐसी पंक्ति कही जिसने सभी को झकझोर दिया—
> “हेलमेट पुलिस को देखकर नहीं पहनना चाहिए…
हेलमेट पहनते वक्त अपने परिवार की तस्वीर याद आनी चाहिए।”
ये वाक्य दिल पर सीधा असर करता है।
क्योंकि सड़क पर मरने वाला व्यक्ति अकेला नहीं मरता—
उसके साथ उसका पूरा परिवार टूट जाता है।
जिम्मेदारी केवल पुलिस की नहीं, हम सबकी मिलकर है
पुलिस, प्रशासन, सरकारी एजेंसियाँ—
ये सभी आपकी सुरक्षा के लिए काम दिन रात करती हैं।
लेकिन सड़क पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी हमारी आपकी अपनी है।
हरियाणा सरकार लगातार—
CCTV कैमरा बढ़ा रही है
लेन सिस्टम को मजबूत कर रही है
चालान सिस्टम को स्मार्ट बना रही है
स्कूल/कॉलेजों में जागरूकता अभियान चला रही है
लेकिन सड़क पर आपकी एक छोटी गलती इन सब कोशिशों पर पानी फेर सकती है।
इसलिए सतर्क रहें सावधान रहें सड़क पर सुरक्षित चले जान है तो जहांन है आप सभी का जीवन बहुत ज्यादा अनमोल है आप ज्यादा से ज्यादा अपने आसपास के लोगों को ट्रैफिक के नियम की जानकारी अबश्य दें आप सभी हमेशा शासन एवं प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग हमेशा करें क्योंकि यही आपके दुख सुख के साथी दिन एवं रात के हैं सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button