बिहार में अब तक की सबसे बड़ी जीत के साथ एनडीए सरकार बनेगी – राजेश नागर

फरीदाबाद.हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने बिहार के मधुबनी जिले की बिस्फी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ब्रजभूषण सिंह के समर्थन में जनसंपर्क किया। बृजभूषण सिंह वर्तमान में भी इसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
आज राजेश नागर कार्यकर्ताओं के साथ ककरोल गांव में डोर टू डोर चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे और देवतुल्य जनता से वोट मांगे। उन्होंने बताया कि मैंने बिस्फी विधानसभा के घर-घर जाकर लोगों से बात की है और उनके चेहरे आश्वस्त कर रहे हैं कि वह बिहार में भाजपा नीत गठबंधन की सरकार बनाने जा रहे हैं।जनता का स्पष्ट रूप से कहना है कि वह बिहार को विकसित राज्य के रूप में देखना चाहते हैं और इसके लिए भाजपा एनडीए गठबंधन ही एकमात्र विकल्प है। बिहार ने एनडीए का सुशासन देखा है और उसे ही आगे जारी रखना चाहते हैं।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि यहां कार्यकर्ताओं का जोश, समर्पण और राष्ट्रहित का संकल्प स्पष्ट दिखाई दे रहा है जो जनता के स्नेह और संगठन की शक्ति के साथ मिलकर बिहार में एनडीए की प्रचंड एवं ऐतिहासिक विजय का मार्ग प्रशस्त कर कर रहा है। नागर ने बताया कि यह सिर्फ चुनाव नहीं विकास और सुशासन को चुनने का महायज्ञ है। हमें दिखाई दे रहा है कि बिहार का हर मतदाता इस यज्ञ में आशीर्वाद बनकर एनडीए के साथ खड़ा है। जनता का विश्वास, कार्यकर्ताओं का परिश्रम और बिस्फी विधानसभा की अनुगूंज विजय की लहर बनकर पूरे बिहार में फैल रही है।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button