4 मई को एन.आई.टी. विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भव्य जन आभार रैली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए की जाएगी ऐतिहासिक घोषणाएं : सतीश फागना

फरीदाबाद, 1 मई। हरियाणा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री, जनता के सेवक और विकास पुरुष श्री नायब सिंह सैनी आगामी 4 मई को शाम 4 बजे फरीदाबाद की एन.आई.टी. विधानसभा क्षेत्र में स्थित डबुआ सब्जी मंडी में आयोजित जन आभार रैली को संबोधित करेंगे। यह विशाल जनसभा एन.आई.टी. के कर्मठ विधायक श्री सतीश फागना द्वारा आयोजित की जा रही है, जो क्षेत्र की आवाज़ बनकर निरंतर जनसेवा में लगे हुए हैं। इस रैली में विशेष रूप से शामिल होंगे भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री एवं फरीदाबाद के लोकप्रिय सांसद श्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर, जिनका फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की सभी 9 विधानसभाओं के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। एन.आई.टी. के विधायक सतीश फागना ने प्रेस वार्ता कर जन आभार रैली के विषय में जानकारी साझा की। प्रेस वार्ता में बल्लभगढ़ जिले के जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता कविन्द्र चौधरी, पार्षद भगवान सिंह, मुकेश डागर, राजेश डागर, विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष आदि भाजपा नेता उपस्थित रहे।
विधायक श्री सतीश फागना ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह रैली केवल धन्यवाद ज्ञापन का मंच नहीं है, बल्कि यह एन.आई.टी. विधानसभा के भविष्य की नींव रखने वाला एक ऐतिहासिक क्षण है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी अपने दूरदर्शी नेतृत्व में जिस प्रकार से हरियाणा को “हर क्षेत्र में विकसित और सशक्त राज्य” बना रहे हैं, उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए वे इस रैली में एन.आई.टी. क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए नई योजनाओं और बजट घोषणाओं की सौगात देंगे। श्री फागना ने कहा कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचे, सड़कों और गलियों का निर्माण हो, बिजली की निर्बाध आपूर्ति हो, सीवर, ड्रेनेज और सड़कों की समस्याओं का स्थायी समाधान मिले, कूड़ा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए और क्षेत्र को एक स्मार्ट, स्वच्छ और समृद्ध विधानसभा के रूप में विकसित किया जाए।
श्री फागना ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के नागरिकों के प्रति उनके स्नेह, प्रतिबद्धता और उत्तरदायित्व का प्रतीक है। यह रैली न केवल विकास का रोडमैप पेश करेगी, बल्कि जनता और सरकार के बीच विश्वास और सहभागिता को और मजबूत करेगी। यह रैली आपके, हमारे और पूरे एन.आई.टी. क्षेत्र के उज्जवल भविष्य की शुरुआत है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि रैली में अधिक से अधिक संख्या में पधारे और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button