विपक्ष के प्रश्नों पर विपुल गोयल का संतुलित उत्तर, सदन में सरकार की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश!

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 के दौरान आज शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने सदन में विपक्ष द्वारा उठाए गए प्रश्नों का तथ्याधारित संतुलित एवं स्पष्ट उत्तर देते हुए सरकार की नीतियों, प्राथमिकताओं और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मंत्री का संबोधन सरकार की उत्तरदायी कार्यशैली पारदर्शी दृष्टिकोण और जनकल्याण के प्रति दृढ़ संकल्प का सशक्त प्रतिबिंब रहा।
अपने वक्तव्य में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हर समस्या के समाधान के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का मूल उद्देश्य नागरिकों को सुगम, पारदर्शी और प्रभावी प्रशासन उपलब्ध कराना है, जिससे विकास के लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सकें।
मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि वर्ष 2023 से 2025 के बीच हरियाणा सरकार द्वारा 858 कालोनियों को विधिवत स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सभी कालोनियों को नियमानुसार आवश्यक अधिकार, आधारभूत सुविधाएं एवं विकास से जुड़ी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल नियोजित शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और व्यवस्थित अधोसंरचना निर्माण की सरकार की दूरदर्शी नीति का परिणाम भी है।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि राज्य सरकार नियमों कायदों और प्रचलित कानूनों के अंतर्गत रहकर जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने दोहराया कि सरकार का प्रत्येक निर्णय विधिक ढांचे के अनुरूप, पारदर्शी प्रक्रियाओं पर आधारित तथा जनकल्याण की भावना से प्रेरित है। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों की निरंतरता प्रशासनिक पारदर्शिता और नागरिक अधिकारों की सुरक्षा सरकार की कार्यसंस्कृति के मूल तत्व हैं उन्होंने आगे कहा कि सरकार का दृष्टिकोण केवल योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश में समग्र, संतुलित और सतत विकास सुनिश्चित करना है। बजट सत्र के दौरान प्रस्तुत विचार और उत्तर सरकार की जनोन्मुखी नीतियों उत्तरदायी प्रशासन और सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में हरियाणा सरकार विकास, पारदर्शिता और सुशासन के संतुलित मॉडल पर निरंतर कार्य करती रहेगी जिससे प्रदेश प्रगति की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और नागरिकों का विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button