तावडू-कामधेनु संस्थान में रविवार वन-महोत्सव,निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं मासिक हवन का आयोजन

तावडू,18 जुलाई। कामधेनु आरोग्य संस्थान प्रबंधन समिति स्थान:ग्राम-बिस्सर,नौरंगपुर-हसनपुर-तावडू रोड, नज़दीक आई टी सी ग्रांड भारत होटल, एन सी आर-हरियाणा में गो- महिमा एवं पञ्चगव्य का हमारे जीवन में योगदान”पर आधारित कार्यक्रम निश्चित है। जो 19 जुलाई समय: प्रातः 09:00 बजे हवन आयोजन पश्चात वन-महोत्सव-एक पेड़ माँ के नाम, निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं मासिक हवन का कार्यक्रम संस्थान के संस्थापक डॉ. एस.पी.गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
कामधेनु आरोग्य संस्थान के मीडिया सचिव सुनील कुमार जांगड़ा ने बताया कि गो- महिमा एवं पञ्चगव्य का हमारे जीवन में योगदान”कार्यक्रम में बतौर
मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति विनोद कुमार (दिल्ली उच्च न्यायालय),
आशीर्वचन ठाकुर संजीव कृष्ण जी (अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भागवताचार्य एवं परम गोभक्त, संस्थापक समर्पण गौशाला, गोवर्धन), विशिष्ट अतिथि सुभाष चंद्र यादव,आईएफएस (दी चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट, गुरुग्राम) तथा अध्यक्षता कन्हैयालाल जैन (चेयरमैन के. एल. जे. ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज़, नई दिल्ली), अन्य विशिष्ट अतिथिगण एवं हरियाणा राज्य और देश के अनेक महानुभाव उपस्थित रहेंगे।
अतिथिगण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कार्यक्रम विवरण निम्न है,
हवन प्रातः 09:00 बजे,सम्बोधन एवं आशीर्वचन: प्रातः 10:00 से 11:15 बजे के बाद वन-महोत्सव: प्रातः 11:30 बजे, गोसेवा, कामधेनु मंदिर एवं के ए डब्ल्यू एस वैलनेस का अवलोकन: प्रातः 11:40 से 11:55 बजे प्रसाद: दोपहर 12:00 बजे,निःशुल्क शिविर कार्यक्रम पंजीकरण समय: प्रातः 09:00 बजे से 10:00 तक निःशुल्क चिकित्सा समय: प्रातः 10:30 से 12:30 तक निर्धारित है।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button