39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा से न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब की टीम ने की मुलाकात, मंत्री का किया धन्यवाद

फरीदाबाद। 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर क्राफ्ट फेस्टिवल के दौरान न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के पर्यटन मंत्री श्री अरविंद शर्मा जी से शिष्टाचार मुलाकात कर सोशल मीडिया एवं डिजिटल मीडिया पत्रकारों की मांगों को पूरा किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब के प्रधान श्री विनोद वैष्णव ने पर्यटन मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि वर्ष 2026 में आयोजित 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में सोशल मीडिया एवं डिजिटल मीडिया पत्रकारों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को गंभीरता से सुना गया। उन्होंने कहा कि पहली बार सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया पत्रकारों के लिए आधिकारिक कवरेज आई-कार्ड जारी किए गए, जो पत्रकारिता जगत के लिए एक ऐतिहासिक और सराहनीय कदम है।
प्रधान विनोद वैष्णव ने इस उपलब्धि के लिए पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा जी के साथ-साथ जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती मूर्ति दलाल जी का भी विशेष रूप से धन्यवाद व्यक्त किया।
वहीं न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष श्री राकेश कुमार सुखवारिया ने कहा कि न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब सदैव सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया पत्रकारों की आवाज को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने का कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार भी क्लब ने एकजुट होकर डिजिटल और सोशल मीडिया पत्रकारों की मांगों को प्रमुखता से उठाया, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया और प्रशासन द्वारा सभी जायज मांगों को पूरा किया गया।
कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सुखवारिया ने इसे सोशल मीडिया पत्रकारों के सम्मान, पहचान और अधिकारों की दिशा में एक बड़ा कदम बताया और कहा कि भविष्य में भी प्रेस क्लब पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा।
इस मौके पर न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य अनुराग गर्ग, अरविंद बक्शी, रविंद्र तिवारी, योगेंद्र चौहान सहित अन्य पत्रकार साथी भी मौजूद रहे। सभी ने पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा जी का आभार जताते हुए इस निर्णय को डिजिटल पत्रकारिता के लिए मील का पत्थर बताया।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button