गरीब व मध्यमवर्गीय विरोधी और अमीर हितैषी है बजट : सुमित गौड़

फरीदाबाद। हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश की बजट को गरीब व मध्यमवर्गीय विरोधी और अमीर हितैषी करार दिया। यहां जारी प्रेस बयान में सुमित गौड़ ने कहा कि बजट में गरीबों व मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कुछ राहत नहीं है, केवल अमीरों के हितों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि बजट ने शेयर मार्किट में लोगों के करोड़ों रुपए डूबा दिए। बाजार को उम्मीद थी कि शेयरों के लेन-देन पर लगने वाला एसटीटी टैक्स खत्म होगा या घटेगा, लेकिन वित्तमंत्री ने फ्यूचर्स और ऑप्शन पर टैक्स बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि बजट में में इनकम टैक्स में कोई नई छूट नहीं मिली, सभी स्लैब जस की तस है, कमर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए गए, जिससे होटलों, ढाबों व अन्य व्यवसायिक संस्थानों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। मोबाइल और इलेक्ट्रोनिक पार्ट्स के लिए बजट बढ़ाकर 40 हजार करोड़ कर दिया, लेकिन गरीबों व मध्यमवर्गीय परिवारों को महंगाई से कोई राहत नही दी गई। श्री गौड़ ने कहा कि केंद्रीय बजट में हरियाणा के लिए कुछ भी नहीं है, जबकि पूर्व में कांग्रेस सरकारों में हरियाणा के हितों का पूरा ध्यान रखा जाता था, पिछले 12 सालों की तरह इस बार फिर केंद्रीय बजट में हरियाणा खाली हाथ है, जबकि हरियाणा से देश में सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन और टोल टैक्स वसूली होती है, लेकिन बजट में हिस्सेदारी जीरो रहती है।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button