सफलतापूर्वक संपन्न हुई माता की 16वीं चौकी चौहान परिवार ने की मां भगवती की पूजा बाली परिवार ने ज्योति प्रचंड में लिया भाग

युवा संगठन मंच एवं महिला जागरण समिति एन आई टी तीन द्वारा आयोजित माता की 16वीं चौकी सफलतापूर्वक संपन्न हुई, माता की चौकी का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक सदस्यों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और ज्योति प्रज्वलन से हुई।
आपको बता दे कि गत 23 मई शनिवार को मां भगवती की 16वीं चौकी व विशाल भंडारे का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया जिसमें स्थानीय निवासी देवेन्द्र चौहान ने परिवार सहित पूजा अर्चना व ज्योति प्रचंड कर मां से अच्छे जीवन की मनोकामना मांगि इस ज्योति प्रचंड में तिन एफ निवासी राजकुमार बाली भी परिवार सहित शामिल हुए।
भजन गायक सुनील भाबू एवं उनकी मंडली ने भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे और कई श्रद्धालुओं ने नृत्य कर माता रानी का गुणगान किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं युवा संगठन मंच व महिला जागरण समिति उनकी टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से संभालीं। उपस्थित लोगों ने आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा कि समय-समय पर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करते रहेगें ताकि सभी का आपह में भाईचारा और सामाजिक जुड़ाव मजबूत हो सके। चौकी में आए लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
माता की चौकी में निकली मनमोहक झांकी
इस दौरान सुंदर झाकियां भी निकाली गई।जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने मां शेरावाली की झांकी और पंचमुखी हनुमान जी का शानदार चित्रण देखा ।इस दौरान सभी भाव-विभोर हो गए
युवा संगठन मंच व महिला जागरण समिति द्वारा आयोजित माता की चौकी में एनआईटी विधायक सतीश फागना, बढ़खल विधायक धनेश अदलखा की टीम से अमित आहुजा, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, पार्षद सुमन बाला, पार्षद हरि कशन गिरोटी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राज् वोहरा मौजूद रहे।
युवा संगठन मंच की टीम से नितिन कस्तूरिया, विशाल मेंदीरत्ता, महेश गोटवाल, नीरज पाहुजा, कमलेश कुमार, निंदर, पंकज अरोड़ा, इंद्रसेन वर्मा, सुनील कथूरिया, हरिश मुनियाल, चंदर बवेजा, राज कुमार अरोड़ा, विनोद सभरवाल, राज कुमार बालि व महिला जागरण समिति की टीम में ज्योति वर्मा, कविता अरोड़ा रितु शर्मा व अन्य महिलाऐं मौजूद रही ।
अंत में श्रद्धालुओं ने अटूट भोजन प्रसाद ग्रहण किया।



