कामधेनु संस्थान में रविवार मासिक हवन व निशुल्क चिकित्सा शिविर

तावडू.30 जनवरी। कामधेनु आरोग्य संस्थान प्रबंधन समिति द्वारा गांव बिस्सर.नौरंगपुर-हसनपुर-तावडू रोड, नजदीक आई टी सी ग्रांड भारत होटल, एन सी आर-हरियाणा में 1 फरवरी 2026 रविवार प्रातः 10:00 बजे निशुल्क चिकित्सा शिविर व मासिक हवन एवं नवनिर्मित कामधेनु मंदिर तथा केएडब्ल्यूएस वैलनेस अवलोकन के सुअवसर पर कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।
यह कार्यक्रम कामधेनु संस्थान के संस्थापक एवं आई ए एस डॉक्टर एसपी गुप्ता डीजी हिपा (सेवानिवृत) के मार्गदर्शन में जिसका मुख्य विषय पंचगव्य.आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा का आत्मनिर्भर भारत पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कामधेनु आरोग्य संस्थान के मीडिया सचिव सुनील कुमार जांगड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा विधायक गुरुग्राम व मुख्य वक्ता आर्य रवि देव गुप्त अध्यक्ष. एकल विद्यालय फाउंडेशन गरिमामयी उपस्थिति डॉ. प्रदीप जैन, संस्थापक निदेशक तथा वरिष्ठ सलाहकार, पेन मेडिसिन, श्रीगंगाराम हॉस्पिटल, नई दिल्ली व विशिष्ट अतिथि अतुल गुप्ता अंतरराष्ट्रीय संयोजक.अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद एवं महावीर भारद्वाज अध्यक्ष. लोकतंत्र सेनानी संगठन.हरियाणा व डॉक्टर राजश्री नंदा लागोस. नाइजीरिया.एस्ट्रोलॉजर न्यूमरोलॉजी एंड पालमिस्ट के अलावा परामर्शक निशुल्क चिकित्सा शिविर में नरेश कुमार जैन व्हीट ग्रास मास्टर एंड ट्रेडिशनल हर्ब्स एक्सपर्ट व वर्धमान जैन सर्टिफाइड एक्यूप्रेशर थैरेपिस्ट सहित अन्य विशिष्ट अतिथि एवं हरियाणा राज्य एवं देश के अनेकों महानुभाव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
आप सभी की सुविधा के लिए कार्यक्रम का विवरण सर्वप्रथम निशुल्क चिकित्सा शिविर का पञ्जीकरण प्रातः 10:00 से प्रातः 10:55 बजे और हवन -प्रातः 10:00 बजे के पश्चात निःशुल्क शिविर का उद्घाटन एवं उपचार प्रातः 11:00 बजे और संबोधन एवं आशीर्वचन प्रातः 11.05 बजे व कामधेनु गौधाम श्रद्धालुओं का प्रसाद दोपहर 12.30 बजे होना निश्चित हुआ है।
उसके पश्चात कामधेनु मंदिर/कामधेनु आरोग्य वैलनेस संस्थान (केएडब्ल्यूएस) का अवलोकन एवं गौसेवा श्रद्धापूर्वक करेंगे।



