गुरुद्वारा वजीरस्तान में आयोजित रक्तदान कैंप के शिवर भारत अशोक अरोड़ा को किया गया सम्मानित

श्री राधे श्याम जी भाटिया के द्वारा गुरुद्वारा वजीरस्तान व भाटिया एकता मंच 2No E ब्लॉक में आज दिनांक 18 फरवरी 2024 को एक रक्तदान कैंप का आयोजन किया इस रक्तदान शिविर में बहुत सारे समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया था और इसी कड़ी में फरीदाबाद के पूर्व महापौर श्री अशोक अरोड़ा जी के सुपुत्र भारत अशोक अरोड़ा को भी बतौर अतिथि बुलाया गया कार्यक्रम के दौरान भारत अशोक अरोड़ा को समस्त भाटिया एकता मंच की ओर से शील्ड व शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया और भारत अशोक अरोड़ा ने रक्तदाताओं को बहुत ही प्रोत्साहित किया और साथ ही साथ रक्त दान करने के अनगिनत फायदे बताएं भारत अशोक अरोड़ा ने आए हुए रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट व शील्ड देकर सम्मानित भी किया तथा भारत अशोक अरोड़ा को समस्त भारतीय बिरादरी ने बहुत ही आदर और सत्कार के साथ गुरुद्वारा वजीरस्तान व भाटिया एकता मंच के सभी सदस्यगणों के साथ मिलकर सम्मानित किया और इस मौके परसोत माटा शक्ति सेवा दल, कैलाश गुगलानी, रजनी बहल, दिनेश कपूर, अजय कपूर, गुलशन गब्बर आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।।



