शिरडी साईं बाबा स्कूल के विद्यार्थियों ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कृति ने बच्चों के लिए किया विशेष फिल्म शो का आयोजन

फरीदाबाद, 23 सितंबर 2026: शिरडी साईं बाबा स्कूल, साई धाम के विद्यार्थियों के लिए आज एक विशेष और मनोरंजक अनुभव का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कृति की ओर से क्लब के प्रेसिडेंट श्री पवन सिंगल की अध्यक्षता में सिल्वर सिटी मॉल में स्कूल के 180 छात्र-छात्राओं एवं 20 शिक्षकों के लिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई।
इस अवसर पर साई धाम के अध्यक्ष श्री संदीप गुप्ता तथा शिरडी साईं बाबा स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. बीनू शर्मा भी उपस्थित रहीं। दोनों ने विद्यार्थियों के साथ पूरी फिल्म देखी और बच्चों के उत्साह में सहभागी बने।
रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कृति की ओर से बच्चों के लिए फिल्म के साथ-साथ स्नैक्स की भी व्यवस्था की गई। विद्यार्थियों ने फिल्म का भरपूर आनंद लिया और इस विशेष आयोजन को एक यादगार अनुभव के रूप में महसूस किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में रोटेरियन श्री संदीप सिंघल जी का विशेष योगदान रहा। साई धाम एवं शिरडी साईं बाबा स्कूल परिवार की ओर से श्री संदीप सिंघल जी का विशेष हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया, जिनके प्रयासों और सहयोग से बच्चों के लिए यह सुंदर अवसर संभव हो सका।
साई धाम के संस्थापक डॉ. मोतीलाल गुप्ता ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को मनोरंजन के साथ सकारात्मक एवं प्रेरणादायक संदेश देने वाली गतिविधियों से जोड़ना उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्म बच्चों में सकारात्मक सोच, साहस, संस्कार और अच्छे मूल्यों को प्रोत्साहित करने में सहायक होगी।
शिरडी साईं बाबा स्कूल परिवार ने रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कृति, प्रेसिडेंट श्री पवन सिंगल, श्री संदीप गुप्ता एवं विशेष रूप से श्री संदीप सिंघल जी का बच्चों के लिए इस सुंदर पहल और सहयोग हेतु हृदय से आभार व्यक्त किया।
साई धाम एवं शिरडी साईं बाबा स्कूल शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के संस्कार, व्यक्तित्व विकास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button