रोटरी क्लब ऑफ न्यू गुरुग्राम द्वारा ‘दाना पानी नेस्ट’ अभियान तहत 70 पक्षी घोंसले स्थापित:राहुल अग्रवाल

गुरुग्राम/फरीदाबाद,25 अप्रैल। पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षियों के कल्याण हेतु एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायक पहल के तहत रोटरी क्लब ऑफ न्यू गुरुग्राम ने नवकल्प फाउंडेशन के सहयोग से, यमुना ऑटो की सी एस आर पहल अंतर्गत, “दाना पानी नेस्ट” परियोजना के तहत शहरव्यापी अभियान आयोजित किया।
जब तापमान 40°सी से ऊपर पहुंच रहा है, तब हजारों पक्षी पानी और भोजन की कमी से चुपचाप संघर्ष कर रहे हैं। गर्मियों में डिहाइड्रेशन, थकान और मृत्यु जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। रोटरी के संकल्प के अनुरूप, गुरुग्राम के विभिन्न सेक्टरों में 70 से अधिक पक्षी घोंसले लगाए गए, जिससे अनगिनत पक्षियों को आश्रय और जीवन की नई उम्मीद मिली।
इस परियोजना का शुभारंभ रोटरी डिस्ट्रिक्ट एडमिन चेयर रोटेरियन डॉ. मनदीप किशोर गोयल ने क्लब अध्यक्ष रोटेरियन राहुल अग्रवाल, पीपी रोटेरियन डॉ. राम कुमार यादव, नवकल्प फाउंडेशन के संस्थापक श्री अनिल आर्य तथा यमुना ऑटो के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया।
घोंसले सिग्नेचर विला सेक्टर 82 (10), डी एल एफ प्राइमस सेक्टर 82ए (6), होम्स एवेन्यू सेक्टर 83 (6), ईमार पाम गार्डन सेक्टर 83 (10), डी एल एफ न्यू टाउन हाइट्स सेक्टर 86 (10), न्यू टाउन हाइट्स पी क्यू आर सेक्टर 90 (4) तथा सेक्टर 10 (20) में लगाए गए।
इस पहल ने लोगों के दिलों को छू लिया और निवासियों ने प्रतिदिन पक्षियों को दाना-पानी देने का संकल्प लिया। प्रत्येक घोंसला दया, करुणा और प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व का प्रतीक है। अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने कहा, “जब हम पक्षियों की देखभाल करते हैं, तब प्रकृति हमें आशीर्वाद देती है। आज लगाया गया हर घोंसला उन बेजुबानों के लिए प्रेम का प्रतीक है।”
सभी प्रोजेक्ट चेयर्स एवं स्थानीय निवासियों का विशेष आभार व्यक्त किया गया।



