अद्वितीय हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक नेतृत्व के 25 वर्ष : राजेश नागर

फरीदाबाद। इस बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन एक दिन नहीं बल्कि पूरे एक महीने मनाया जाएगा। इसके तहत अनेक प्रकार की गतिविधियां प्रारंभ की गई हैं। यह बात हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केक काटते हुए कही।
उन्होंने सेक्टर 82 में स्वच्छता का संदेश देने के लिए झाड़ू भी लगाया। इस अवसर पर स्थानीय निगम पार्षद और जनता भी मौजूद रही। उन्होंने बताया कि आज से पूरे क्षेत्र में स्वच्छता की ड्राइव शुरू की गई है जो पूरे महीने चलेगी। उद्देश्य है कि पीएम मोदी की स्वच्छ्ता का संदेश हर व्यक्ति तक पहुंचे। लोगों में भी सफाई के प्रति जागरूकता आए।
राजेश नागर ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं देशवासियों में हर्ष की लहर है। उन्होंने 12 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और 13 वर्ष देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा का कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने न केवल देश में बल्कि विदेश में भी आदर्श नेतृत्व स्थापित किया है। नागर ने कहा कि मोदी राज में ऐसे जनहित के निर्णय लिए गए, जिनके बारे में चर्चा तक करने से लोग भागते थे। आज देश के अंदर और बाहर दोनों तरफ से मजबूत सुरक्षा व्यवस्था, आर्थिक तरक्की का तानाबाना और भविष्य की योजनाओं को लेकर ऐसे कदम बढ़ाए जा चुके हैं कि देश 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है।
मंत्री राजेश नागर ने सेक्टर 88 स्थित मदर्स प्राइड स्कूल में छोटे छोटे बच्चों के साथ भी पीएम मोदी के जन्मदिन का केक काटा और बच्चों को आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने बसंतपुर स्थित साईं दृश्य ग्लोबल स्कूल में मेगा ब्लड डोनेशन एवं चिकित्सा जांच शिविर का भी उद्घाटन किया।
मंत्री राजेश नागर ने यहां भी लोगों को पीएम के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए जागरूक किया। उन्होंने उपस्थित व्यक्तियों को सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं की भी जानकारी दी।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button