सूरजकुंड मेला में नशा मुक्त भारत अभियान तहत चित्र प्रदर्शनी:डॉ.बी के मोनिका

फरीदाबाद:09 फरवरी। 39वा अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेला जिसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चित्र प्रदर्शनी की स्टाल लगाई गई है। जहां पर ब्रह्मकुमारी बहनों एवं डॉ.बी के मोनिका द्वारा बताया गया कि किन कारणो‌ से व्यक्ति वयसनो का शिकार होता है सभी को चित्र प्रदर्शनी द्वारा अवगत कराया जा रहा है। ब्रह्माकुमारीज की स्टॉल नंबर 9 जो की गेट नंबर 2 के पास लगी है जहां पर व्यसन मुक्ति के लिए मुफ्त होम्योपैथी दवाइयां डॉ. रामकुमार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है पिछले 10 दिनों में मेले में आए हुए लगभग 100 लोगों ने मुफ्त दवाइयां का लाभ लिया है। ब्रह्माकुमारी भाई बहने जिन‌ मे ब्रह्माकुमारी आश्रम सेक्टर 21डी की मुख्य प्रशासिका बी के प्रीति बहनजी,बीके रंजना बहनजी ,बीके शिखा बहन, और सहयोगी बी के डॉक्टर रामकुमार भाईजी, बीके सुवीटा बहन, बी के स्वाति बहन, निर्मला बहन, बीके शीला बहन ,बीके प्रतिभा बहन, बीके सुमन बहन, बीके पूनम बहन, बीके राम बहादुर भाई द्वारा अब तक मेले में आए लगभग 500 भाई बहनों को कैसे व्यसन मुक्त बने और अपने जीवन को खुशहाल कैसे बनाएं इसके लिए चित्र प्रदर्शनी समझा कर और निशुल्क मेडिटेशन भी सिखाया जा रहा है। इस चित्र प्रदर्शनी द्वारा मेले में आए हुए देश तथा विदेश के कलाकारों को भी आत्म अनुभूति तथा निजी गुणो का अनुभव कराया जा रहा है। मेले के दौरान स्टॉल पर आए हुए एमसीएफ कमिश्नर गौरव‌ अंटील को बीके रंजना बहन जी ने चित्र प्रदर्शनी समझाई तथा भारत सरकार और ब्रह्माकुमारी द्वारा साइन हुए एमओयू ‘ नशा मुक्त भारत अभियान’ के बारे में भी अवगत कराया। एमसीए कमिश्नर गौरव अंतिल ने कहा ब्रह्माकुमारी द्वारा समाज के सुधार के लिए बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है ।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button