वार्ड नंबर 27 में मंत्री राजेश नागर ने शुरू किए 1.55 करोड़ रुपये के विकास कार्य

फरीदाबाद। वार्ड नंबर 27 में रविवार को विकास कार्यों को गति देते हुए 27 फुटा आरसीसी सड़क और नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। करीब 1.55 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस निर्माण कार्य का उद्घाटन हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने स्थानीय बुजुर्गों के हाथों नारियल फुड़वाकर कराया। स्थानीय निवासियों ने इसके लिए सरकार एवं मंत्री का आभार जताया।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सड़क, नाले तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 27 में 27 फुटा आरसीसी सड़क और नाले के निर्माण से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों को सड़क एवं जल निकासी से जुड़ी इस व्यवस्था की जरूरत थी।
मंत्री नागर ने कहा कि विकास कार्यों की गति से स्थानीय जनता बड़ी खुश है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं और जहां भी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि स्वीकृत विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारकर जनता को उनका वास्तविक लाभ पहुंचाना है।
राजेश नागर ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गतिमान बनाए रखने और आवश्यक परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से फरीदाबाद में विकास की नई गति देखने को मिल रही है। सड़क, सीवर, नाला, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।
इस अवसर पर पार्षद सरोज शीशराम अवाना ने मंत्री राजेश नागर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 27 फुटा आरसीसी सड़क और नाले का निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन के साथ-साथ जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 27 से पार्षद रूबी सरोज शीशराम अवाना, बलेश्वर जैलदार जिला सचिव भाजपा युवा मोर्चा, डॉ राजेंद्र नागर, साहू प्रधान, एसपी चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, बलदेव, कर्मवीर खारी, महावीर रावत, जनार्दन शर्मा, राम प्रसाद, सरदार प्रीतम सिंह, सरदार मलकीत सिंह, कुलदीप गुप्ता, रणधीर, मुलेंद्र अवाना, अजय अवाना, अन्नी भड़ाना ,साहू प्रधान सहित आरडब्ल्यूए के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button