पंडित दीनदयाल जी के विचारों से प्रेरित होकर 25 वर्षों से जन-जन को सशक्त कर रहे हैं मोदी: कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद, 25 सितंबर। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार माना। उनके एकात्म मानववाद, संस्कृतिक राष्ट्रवाद, आत्मनिर्भर भारत एवं अंत्योदय के विचारों ने गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों के कल्याण के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास को विशेष महत्व दिया।
श्री गुर्जर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत और एकात्म मानववाद से प्रेरणा लेकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों तक विकास का लाभ पहुँचाकर जन-जन को सशक्त कर रही है । भाजपा सरकारों का प्रयास है कि विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे।
भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद जिला द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बूथ नं. 178 पर स्थित भाजपा जिला कार्यालय “अटल कमल” पर जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, पार्षद गणों हरेन्द्र भड़ाना, अजय बैसला, विनोद भाटी, मनोज वशिष्ठ, संजीव कुमार, जगत फागना और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्रसेवा, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को याद करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन, संघर्ष और एकात्म मानववाद तथा अंत्योदय का दर्शन आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि फरीदाबाद जिले के सभी 877 बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। बूथ पर आयोजित इन कार्यक्रमों में सभी मंत्री गण, विधायक गण, वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने पंडित जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 25 सितंबर 1916 को नंगला चंद्रभान में हुआ था। उनका बचपन कठिन परिस्थितियों में बीता, लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं और सरकारी नौकरी का मोह छोड़कर राष्ट्रसेवा का मार्ग चुना तथा अपना सर्वस्व देश के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन सादगी, त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा की मिसाल है। अंत्योदय और एकात्म मानववाद के उनके विचार आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं और इसी क्रम में भाजपा संगठन द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत जन सेवा के अनेकों कार्य किये जा रहे हैं ।
इस कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, जिला सचिव तरनजीत सिंह भाटिया, मनीष छोंकर, अनुराधा डीगवाल, पुनीता झा, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, जिला आईटी संयोजक शिवम रतन, संदीप अधाना, मंडल अध्यक्ष तृप्ति माला, मुकेश झा, सुधीर मेहता, अमित आहुजा, अश्वनी गुलाटी, विनय भाटी, संजय अरोड़ा, सतेंद्र पाण्डे, नवीन नागर, दीपा भंडारी, मनमोहन भाटिया, बबली पंत, रेणु, माधव रावत, महेंद्र सिंह, जगदीश कुमार, गौरव कोली, सचिन गुप्ता, अभिषेक राणा और अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button