गुडग़ांव-फरीदाबाद के लोगों से मिले प्यार का सदैव ऋणी रहूंगा : राजबब्बर

मेरे पिता श्री अशोक अरोड़ा जी से रहे हैं राजबब्बर के पारिवारिक सम्बंध : भारत अशोक अरोड़ा
फरीदाबाद : कांग्रेस नेता एवं पूर्व महापौर श्री अशोक अरोड़ा जी के पुत्र भारत अरोड़ा रविवार को गुडग़ांव से कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रसिद्ध अभिनेता राजबब्बर से मुलाकात की और हालिया प्रदेश की राजनीति पर चर्चा की। भारत अरोड़ा ने बताया कि राजबब्बर से मिलकर उनको अपने स्व. पिता श्री अशोक अरोड़ा जी की यादें ताजा हो गई। उनके पिता एवं राजबब्बर के पारिवारिक सम्बंध थे और ऐसे में उनसे मिलकर पुरानी यादें ताजा हो गई। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद एवं गुडग़ांव के लोगों से प्यार एवं दुलार उनको मिला, उससे वह बहुत खुश है। राजबब्बर ने गुडग़ांव में ही अपना निवास बनाया है, ताकि गुडग़ांव के लोगों के पास रह सकें। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी उन्होंने भारत अशोक अरोड़ा को आशीर्वाद दिया और चुनावों की तैयारी करने का निर्देश दिया। राजबब्बर ने कहा कि आपके पिता ने फरीदाबाद में जो राजनीतिक विरासत कायम की है, उसको आगे बढाने का काम बेटा भारत आपको ही करना है। फरीदाबाद के लोगों से उनके अटूट सम्बंध थे और विशेषकर टाउनशिप में जिस सहजता से वह लोगों से मिलते थे, उनको भुला पाना मुश्किल है। इस मौके पर भारत अरोड़ा ने उनको फरीदाबाद आने का न्यौता दिया और आने वाले विधानसभा चुनावों में अहम भूमिका निभाते हुए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अहम भूमिका अदा करने का आग्रह किया। भारत अशोक अरोड़ा ने कहा कि समस्त हरियाणा में लोग उनको बेहद पसंद करते हैं और आने वाले चुनावों में लोगों के बीच जाकर उनको कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार करना चाहिए। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है और हरियाणा प्रदेश में निश्चित रूप से 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पंचम लहराएगा और कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री जी के द्वारा हरियाणा प्रदेश को फिर एक बार नई गति, नई सोच के साथ, नए विकास आयाम तक पहुंचने में कांग्रेस पार्टी पूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button