हरियाणा पर्यावरण आयोग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पौधा देश के नाम” अभियान के तहत 350 प्लांटर वितरित।

फरीदाबाद, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाणा पर्यावरण आयोग द्वारा बी.के. अस्पताल, फरीदाबाद में “एक पौधा देश के नाम” अभियान के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान उपस्थित लोगों को 350 प्लांटर वितरित किए गए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में हरियाणा पर्यावरण आयोग के चेयरमैन ठाकुर उमेश भाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि डॉ. जयंत आहुजा, सीएमओ, बी.के. अस्पताल की अनुपस्थिति में डॉ. विकास, डॉ. हेमंत अग्रवाल, डॉ. तान्वी एवं डॉ. महेश भाटी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

हॉस्पिटल में मरीजों , स्टाफ को प्लांटर वितरण करने के बाद मुख्य अतिथि ठाकुर उमेश भाटी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आग्रह करते हुए कहा कि “एक पौधा देश के नाम” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज हमने प्लांटर मरीजों और परिजनों को इसलिए दिया है कि जब वह स्वास्थ्य होकर यहां से जाए तो साथ प्लांटर ले जाए । जैसे हम अपने शरीर का ख्याल रखते है वैसे ही इन पौधों का भी ख्याल रखना है।
डॉ. विकास ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन, स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ जीवन का आधार हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने की भी अपील की। उन्होंने हरियाणा पर्यावरण आयोग की पूरी टीम को इस जागरूकता कार्यक्रम के लिए बधाई दी।
बताते चले कि
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को 350 प्लांटर वितरित किए गए। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण आयोग ने लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और हरित फरीदाबाद-हरित हरियाणा के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मोनिका भाटी, उज्ज्वल राय, प्रिया शर्मा, पूजा राठौर, सुमित, वसी अख्तर, गगन सिसोदिया, शरद शर्मा, दिवाकर मिश्रा, आनंद, कुणाल, ऐश्वर्या, मनीष गोयल एवं उनकी टीम, सौरव शर्मा, नरेंद्र सिंह, अभय चांदिला, अजय बंसल, भूदेव भड़ाना तथा एडवोकेट दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भाग लिया।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001
Back to top button